खेल

AFC Asian Cup 2019: यूएई ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर एएफसी एशियन कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने एएफसी एशियन कप के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को मात दे सेमीफाइनल में जगह बना ली है....

AFC Asian Cup 2019: यूएई ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर एएफसी एशियन कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश
एएफसी एशियन कप 2019 (Photo Credit- File Photo)

अबू धाबी: मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने एएफसी एशियन कप के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को मात दे सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में मेजबान देश का सामना कतर से होगा, जिसने दक्षिण कोरिया को अन्य क्वार्टर फाइनल में मात दी.

यूएई ने शुक्रवार रात खेले गए मैच में मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया. विजेता टीम के लिए दूसरे हाफ में अली अहमद माबखाउत ने गोल किया.

यह भी पढ़ें: AFC Asian Cup 2019: बहरीन से हारकर एएफसी एशियन कप से बाहर हुई टीम इंडिया

यह अहमद का इस टूर्नामेंट में चौथा गोल था. सेमीफाइनल में उसका सामना कतर से होगा. कतर ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से मात दे अंतिम-4 में जगह बनाई है. एक अन्य सेमीफाइनल में ईरान का सामना सोमवार को जापान से होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).