FIFA World Cup 2018: बेल्जियम को हरा फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंचा

बेल्जियम काफी प्रयासों के बाद बराबरी का गोल नहीं कर पाई. फ्रांस की इस जीत में उसके गोलकीपर ह्यूगो लोरिस का भी बड़ा हाथ रहा जिन्होंने कई शानदार बचाव करते हुए बेल्जिमय को गोल से महरूम रखा.

फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंचा (Photo Credit: Twitter)

सेंट पीटर्सबर्ग. फ्रांस ने मंगलवार देर रात सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है. फ्रांस ने 2006 के बाद से पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है. वहीं इस हार से बेल्जियम का पहली बार फाइनल में जगह बनाने का सपना टूट गया.

इस मैच का एक मात्र गोल 51वें मिनट में सैमुएल उम्तिति ने किया. इस मिनट में फ्रांस के कॉर्नर मिला और एंटोनी ग्रीजमैन ने गेंद को बॉक्स के अंदर डाला और उम्तिति ने उसे हेडर के जरिए नेट में डाल फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया.

इसके बाद बेल्जियम काफी प्रयासों के बाद बराबरी का गोल नहीं कर पाई. फ्रांस की इस जीत में उसके गोलकीपर ह्यूगो लोरिस का भी बड़ा हाथ रहा जिन्होंने कई शानदार बचाव करते हुए बेल्जिमय को गोल से महरूम रखा.

फाइनल में फ्रांस का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच बुधवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Shubman Gill IPL Stats Against PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, यहां देखें गुजरात टाइटंस के कप्तान के आकंड़ें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट