फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले ISIS ने दी धमकी, रोनाल्‍डो-मेसी का सिर कलम कर खून से रंग देंगे मैदान

14 जून से फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल मैच 15 जुलाई को खेला जाएगा. इसके साथ ही एक महीन तक चलने वाले इस विश्वकप मुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी जो रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में 64 मैच खेलनेवाली है.

(Photo Credit-Getty Images)

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में आतंक का दूसरा नाम ISIS ने धमकी देते हुए एक बड़ी घोषणा की है. बता दें कि रूस में होने वाले फीफा विश्वकप 2018 की तैयारियां अंतिम दौर में पहुँच चुकी है. दूसरी तरफ इस बड़े इवेंट से पहले खूंखार आतंकी संगठन ISIS ने एक धमकी देते हुए कहा है कि वह स्‍टार फुटबॉलर खिलाड़ी प्‍लेयर क्र‍िस्‍ट‍ियानो रोनाल्‍डो और लियोनेल मेसी का सिरकलम कर देगा.जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और यह वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि फीफा टूर्नामेंट का पहला मैच, सेमीफाइनल और फाइनल मैच मॉस्को के लुजनिकी ग्राउंड में खेला जाएगा.

वेब साइट THE SUN में छपी खबर की मानें तो इसी संबंध में वीडियो जारी किया गया है. वही एक तस्‍वीर में सबसे बेहतरीन फुटबॉलर रोनाल्‍डो- क्र‍िस्‍ट‍ियानो का सिरकलम करते दिखाया गया है.

THE SUN वेब साइट की मानें तो यह पूरी जानकारी ISIS के मैसेज पर निगरानी रखने वाली संस्‍था Sixgill ने जारी की है. ज्ञात हो कि इराक में कब्‍जे के दौरान ISIS ने कई पत्रकारों का सिरकलम करते हुए तस्वीर और वीडियो जारी किया था.

गौरतलब है कि 14 जून से फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है और इसका फाइनल मैच 15 जुलाई को खेला जाएगा. इसके साथ ही एक महीन तक चलने वाले इस विश्वकप मुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी जो रूस के 11 शहरों के 12 स्टेडियम में 64 मैच खेलनेवाली है.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड