FIH Men's Hockey World Cup 2023: नेशनल हॉकी कॉन्क्लेव मंगलवार को कोणार्क में होगा
ओडिशा के खेल और युवा सेवा विभाग के सहयोग से ओडिशा हॉकी संघ मंगलवार (10 जनवरी) को इको-र्रिटीट कोणार्क में राष्ट्रीय हॉकी कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन कर रहा है.
भुवनेश्वर, 9 जनवरी : ओडिशा (Odisha) के खेल और युवा सेवा विभाग के सहयोग से ओडिशा हॉकी संघ मंगलवार (10 जनवरी) को इको-र्रिटीट कोणार्क में राष्ट्रीय हॉकी कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन कर रहा है. कॉन्क्लेव देश भर के 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न हितधारकों को भारतीय हॉकी को समग्र रूप से विकसित करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा. इस बारे में एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी. हॉकी विश्व कप की मेजबानी 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला में नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में की जाएगी.
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि ओडिशा हॉकी संघ और सरकार के समर्थन से यह पहली बार राज्य में हो रहा है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन में वरिष्ठ स्तर के सरकारी अधिकारियों, पूर्व हॉकी दिग्गजों, विभिन्न राज्य संघों के अध्यक्षों और सचिवों और अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों सहित 50 से अधिक विशिष्ट प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने कहा, कॉन्क्लेव में भारत में हॉकी के विकास, पिछले कुछ वर्षों में खेल शैली में बदलाव समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी. कॉन्क्लेव के बारे में बोलते हुए, खेल और युवा सेवा विभाग के संयुक्त सचिव शैलेंद्र जेना ने कहा, हम इस राष्ट्रीय हॉकी कॉन्क्लेव की प्रतीक्षा कर रहे हैं और प्रतिनिधियों का स्वागत कर रहे हैं. कॉन्क्लेव का उद्देश्य हॉकी बिरादरी को एक साथ लाना है और यह पहला कॉन्क्लेव होगा. यह भी पढ़ें : Ind vs SL 1st ODI 2023: टी20 करियर को लेकर बोले रोहित शर्मा, अभी यह फॉर्मेट छोड़ने का इरादा नहीं
इसका आयोजन राज्य द्वारा लगातार दूसरी बार एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी के अवसर पर किया जा रहा है. जेना ने कहा कि ओडिशा सरकार ने हॉकी और उसके खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने राउरकेला में दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का भी निर्माण किया है, जो देश के हॉकी खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा, जो भारतीय हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.कॉन्क्लेव के बाद, हॉकी इंडिया की सदस्य इकाइयों के प्रतिनिधियों को कटक में हॉकी विश्व कप समारोह का अनुभव करने, विश्व कप के मैच देखने और राउरकेला में पंपोश स्पोर्ट्स
हॉस्टल का दौरा करने का भी मौका मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2023 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

