FIFA World Cup 2022: ब्राजील, फ्रांस, इंग्लैंड फीफा विश्व कप के प्रबल दावेदार- मैसी

कतर में फीफा विश्व कप खिताब के 36 साल के सूखे को खत्म करने के लिए अर्जेंटीना की उम्मीदों में सबसे बड़ी बाधा तीन देश (ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड) बन सकते हैं.

फीफा विश्व कप कतर 2022 कप

रियो डी जेनेरो, 16 नवंबर : कतर में फीफा विश्व कप खिताब के 36 साल के सूखे को खत्म करने के लिए अर्जेंटीना की उम्मीदों में सबसे बड़ी बाधा तीन देश (ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड) बन सकते हैं. दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल परिसंघ (कॉनमेबॉल) के साथ एक साक्षात्कार में अर्जेंटीना के लियोनल मैसी ने कहा, "जब भी हम दावेदार टीम के बारे में चर्चा करते हैं, तो हमारे सामने एक ही टीम का नजरिया रहता है." अगर कुछ टीमों के शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद करें, तो, ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड बाकी टीमों से बेहतर हैं. लेकिन विश्व कप इतना कठिन और इतना जटिल है कि कुछ भी हो सकता है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व में दो बार चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना की टीम 22 नवंबर को सऊदी अरब के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी और ग्रुप सी में मैक्सिको और पोलैंड से भी भिड़ेगी. मैसी अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खेलेंगे, जो जर्मनी में 2006 के टूर्नामेंट में पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर दिखाई दिए थे. 35 वर्षीय पेरिस सेंट-जर्मेन के फॉरवर्ड ने कहा, "हमारे पास टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, जो विश्वकप खेलने के लिए काफी उत्साहित है." जुवेंटस राइट-बैक डेनिलो ने भी कहा है कि ब्राजील इस तथ्य को नहीं छुपा सकता है कि वे फीफा विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं. यह भी पढ़ें : IND VS NZ: रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होने के बाद भी भारत के खौफ में है केन विलियमसन, दिया ये बयान- Video

पांच बार की विश्व चैम्पियन टीम ग्रुप जी में स्विटजरलैंड और कैमरून से भिड़ने से पहले 24 नवंबर को सर्बिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी. डेनिलो ने ट्यूरिन में ब्राजील के पूर्व-विश्व कप प्रशिक्षण शिविर के दौरान संवाददाताओं से कहा, "टीम पूरी तरह तैयार है. खिलाड़ी पूरे जोश से भरे हुए हैं." ब्राजील ने 14 जीत, तीन ड्रॉ के साथ दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल करके फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नार्मेंट में सीधा स्थान हासिल किया.

डेनिलो ने कहा, उन्हें और उनके साथियों को गर्व और जिम्मेदारी का अहसास है क्योंकि वे अपने देश में 200 मिलियन से अधिक फुटबॉल प्रशंसकों के प्रिय हैं. डैनिलो ने आगे कहा, "हमारे पास महत्वपूर्ण फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के लिए खेलते हैं. जब हम राष्ट्रीय टीम की टीशर्ट पहनकर मैदान पर जाते हैं, तो खिलाड़ी हमेशा टीम की जीत के लिए आगे अपना कदम बढ़ाते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े