महारानी के निधन के कारण इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल रद्द

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल रद्द कर दिया गया. तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था.

Britain Queen Elizabeth II Died

लंदन, 9 सितम्बर : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के कारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल रद्द कर दिया गया. तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था. दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्डस में पहला टेस्ट पारी और 12 रन से जीता था जबकि इंग्लैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरा टेस्ट पारी और 85 रन से जीता था और सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी.

महारानी के निधन के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी ) के अध्यक्ष रिचर्ड थाम्पसन ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मैं खेल में सभी की तरफ से बात कर रहा हूं. महारानी के निधन की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं. वह खेल की बहुत बड़ी समर्थक थीं." यह भी पढ़ें : रेलवे ने पहिया कारखाना लगाने के लिए जारी की निविदा, निजी कंपनियों को दिया न्योता

दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का महत्वपूर्ण मैच है. दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट हारकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में अपना शीर्ष स्थान गंवा चुका है. इंग्लैंड तालिका में सातवें स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\