एजेंसी न्यूज

Eng vs Pak 2nd Test 2022, Day 2: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 202 रन पर आउट कर पहली पारी में 79 रन की ली बढ़त

बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने दिन के शुरुआती सत्र में तीन विकेट लिये जबकि कामचलाऊ गेंदबाज जो रूट ने दिन के एक ओवर में दो विकेट लिये जिससे पाकिस्तान की टीम लंच के विश्राम से पहले 95 रन के अंदर आठ विकेट गंवाये और 202 रन पर आउट हो गयी।

Eng vs Pak 2nd Test 2022, Day 2: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 202 रन पर आउट कर पहली पारी में 79 रन की ली बढ़त
ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज ( Photo Credit: Twitter/@ICC)

बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने दिन के शुरुआती सत्र में तीन विकेट लिये जबकि कामचलाऊ गेंदबाज जो रूट ने दिन के एक ओवर में दो विकेट लिये जिससे पाकिस्तान की टीम लंच के विश्राम से पहले 95 रन के अंदर आठ विकेट गंवाये और 202 रन पर आउट हो गयी. लीच ने मैच में 98 रन देकर चार विकेट लिये जबकि रूट ने 23 रन देकर दो। इंग्लैंड के तीनों तेज गेंदबाजों मार्क वुड (40 रन पर दो विकेट), ओली रोबिनसन (दो रन पर एक विकेट) और जेम्स एंडरसन (16 रन पर एक विकेट) को भी सफलता मिली. यह भी पढ़ें: भारत ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को दिया 410 रनों का विशाल लक्ष्य, ईशान किशन ने दोहरा तो कोहली ने ठोका शतक

फहीम अशरफ (22) और पदार्पण कर रहे अबरार अहमद (नाबाद सात रन) ने आखिरी विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी कर के सत्र को आधा घंटा लंबा खींचा. वुड ने अशरफ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

लीच ने मैच में अर्धशतक लगाने वाले सउद शकील (63) के अलावा मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज़ जबकि रोबिनसन ने कप्तान बाबर आजम को अपनी दूसरी गेंद पर बोल्ड किया. पाकिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाज़ खराब शॉट्स खेलकर आउट हुए. अबूझ स्पिनर अबरार अहमद के सात विकेट से इंग्लैंड की पहली पारी 281 रन पर सिमटी थी.

पाकिस्तान की दिन की शुरुआत दो विकेट पर 107 रन से की और बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज बाबर और शकील ने पहले आधे घंटे के खेल में स्कोर को आसानी से 142 रन तक पहुंचाया. इस दौरान बायें हाथ के बल्लेबाज शकील ने 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्हें पहले टेस्ट में भी पचासा जड़ा था.

रोबिनसन ने इसके बाद बाबर की 95 गेंद में 75 रन की पारी का अंत किया। बाबर और शकील ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. लीच ने इसके बाद शकील को आउट कर टेस्ट में अपने विकेटों का शतक पूरा किया और फिर मोहम्मद रिजवान (10) का विकेट चटकाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).