खेल

शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को बड़ी सफलता, 10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वालारिवान ने जीता गोल्ड

रियो डी जेनेरियो में शूटिंग वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज होते ही भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारत की निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने दस मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में पहले स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत लिया है.

शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को बड़ी सफलता, 10 मीटर एयर राइफल में इलावेनिल वालारिवान ने जीता गोल्ड
इलावेनिल वालारिवान (Photo Credits: Twitter)

रियो डी जेनेरियो (Rio de Janeiro) में शूटिंग वर्ल्ड कप (Shooting World Cup) की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज होते ही भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारत की निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान (Elavenil Valarivan) ने दस मीटर एयर राइफल (10 Meter Air Rifle) प्रतियोगिता में पहले स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत लिया है. इलावेनिल की उम्र मात्र 20 साल है और सीनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में उन्होंने पहला गोल्ड मेडल जीता है. इस स्पर्धा में उन्हें 251.7 अंक हासिल हुए. भारत की अंजुम मौदगिल और अपूर्वी चंदेला ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जहां अंजुम को आठवां स्थान प्राप्त हुआ, वहीं अपूर्वी क्वालीफाइन्ग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं.

फाइनल के लिए इलावेनिल वालारिवान के साथ अंजुम मौदगिल ने भी क्वालीफाई किया था. क्वालीफाइंग राउंड में इलावेनिल को 629.4 और अंजुम को 629.1 अंक मिले थे. अपूर्वी को 627.7 अंक के साथ 11वां स्थान प्राप्त हुआ था और वह फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई थी.

यह भी पढ़ें:- अपूर्वी-रवि की जोड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में दिलाया कांस्य पदक

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत को शूटिंग वर्ल्ड कप की इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल मिला है. इलावेनिल वालारिवान के अलावा अपूर्वी और अंजलि भागवत भी ये कारनामा कर चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).