President of Hockey India: दिलीप टिर्की निर्विरोध हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया, उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह के नाम वापिस लेने के बाद टिर्की को अध्यक्ष चुना गया. भोला नाथ महासचिव चुने गए.

नयी दिल्ली, 23 सितंबर भारत के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया . हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजे पहले ही घोषित कर दिये गए क्योंकि किसी पद के लिये कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था, जिससे महासंघ के संविधान के तहत निवर्तमान उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गए. उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह के नाम वापिस लेने के बाद टिर्की को अध्यक्ष चुना गया. भोला नाथ महासचिव चुने गए. यह भी पढ़ें: पांच पीकेएल खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय खेलों में कबड्डी का स्वर्ण जीतना चाहता है चंडीगढ़

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी है. एफआईएच ने एक पत्र में लिखा कि जब किसी पद के लिये उम्मीदवार पद की संख्या से कम या बराबर हों तो माना जाता है कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है .

इसमें कहा गया ,‘‘ इसलिये हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया का कार्यकारी बोर्ड चुन लिया गया है जिसकी जानकारी हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर है और सभी पदों के लिये चुनाव निर्विरोध हुए.’’

खेल की शीर्ष इकाई ने चुनाव सुचारू ढंग से कराने के लिये तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति के प्रयासों की भी सराहना की. समिति में जस्टिस अनिल आर दवे, एस वाइ कुरैशी और जफर इकबाल शामिल थे .

इसने कहा ,‘‘ हमें खुशी है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई इकाई है. हम दिलीप टिर्की, भोला नाथ सिंह और शेखर जे मनोहरन को बधाई देते हैं.’’ टिर्की ने सीओए और एफआईएच को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘ मैं सुनिश्चित करूंगा कि भारतीय हॉकी को नयी ऊंचाइयों तक ले जा सकूं.’’

निर्विरोध चुने गए अन्य पदाधिकारियों में हॉकी जम्मू कश्मीर की आसिमा अली (उपाध्यक्ष), कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता (उपाध्यक्ष), तमिलनाडु हॉकी के शेखर जे मनोहरन (कोषाध्यक्ष), हॉकी राजस्थान की आरती सिंह (संयुक्त सचिव) और हॉकी हरियाणा के सुनील मलिक (संयुक्त सचिव) शामिल हैं.

कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों में अरूण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), असरिता लाकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (दिल्ली हॉकी), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी) शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट