De Villiers Apologized to Virat Kohli: विराट कोहली से जुड़ी गलत खबर देने पर डिविलियर्स ने मांगी माफी
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अब तक ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी थी. मगर, अब वो भी अपने बयान से पलट चुके हैं.
जोहान्सबर्ग, 9 फरवरी : अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अब तक ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी थी. मगर, अब वो भी अपने बयान से पलट चुके हैं.
एबी डिविलियर्स ने इसके लिए माफी मांग ली है और कहा है कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है. डिविलियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में अपने कार्यकाल और मैदान के बाहर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त रहे हैं. आईएएनएस से डिविलियर्स ने कहा, "बिल्कुल परिवार पहले आता है, यह प्राथमिकता है, जैसा कि मैंने अपने यूट्यूब शो में कहा था. मैंने उसी समय एक बड़ी गलती की और हां गलत जानकारी साझा की, जो बिल्कुल भी सच नहीं थी. यह भी पढ़ें : KL Rahul Spotted At Mumbai Airport: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट पहले मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे केएल राहुल, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें, देखें वीडियो
"किसी को नहीं पता कि विराट इस समय कहां हैं. विराट के ब्रेक लेने का कारण जो भी हो, आशा है कि वह मजबूती से टीम में वापसी करेंगे." इससे पहले डिविलियर्स ने कहा था कि कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और यह उनका पारिवारिक समय है. यह भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इंग्लैंड सीरीज को मिस करने के लिए कोहली की आलोचना की. हालांकि, अब दक्षिण अफ़्रीकी स्टार ने अपना बयान बदल दिया और स्थिति को शांत करने की कोशिश की.
इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से तीन दिन पहले 22 जनवरी को बीसीसीआई ने घोषणा की कि कोहली 'व्यक्तिगत कारणों' से पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता अगले मैच के लिए टीम की घोषणा कब करते हैं, और क्या बीसीसीआई कोहली से जुड़ी सही जानकारी साझा करेगा यह भी एक बड़ा सवाल होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2024 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

