CWG 2026: नीरूपमा देवी सेराम आज जीत सकती हैं मेडल, जानिए कब, कहां और कैसे देखें वेटलिफ्टिंग फाइनल की LIVE Streaming
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में नीरूपमा देवी सेराम से भी पदक की उम्मीदें हैं. अगर वह अपने हालिया प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहती हैं, तो भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ सकता है.
CWG 2026 Weightlifting Live Streaming: भारत की स्टार वेटलिफ्टर नीरूपमा देवी सेराम आज यानी 28 जुलाई को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 63 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उतरेंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से स्कॉटलैंड के ग्लासगो स्थित SEC Armadillo में खेला जाएगा. नीरूपमा सेराम पर भारत को पदक दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी और खेल प्रेमियों की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. Commonwealth Games 2026 Day 6 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों का लाइव प्रसारण
पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरेंगी नीरूपमा
25 वर्षीय नीरूपमा देवी सेराम पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रही हैं. वह शानदार फॉर्म में इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं. उन्होंने 2025 कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था.
उस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 217 किलोग्राम वजन उठाया था, जिसमें 91 किलोग्राम स्नैच और 126 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क शामिल था. खास बात यह रही कि उनका क्लीन एंड जर्क प्रदर्शन कॉमनवेल्थ के पिछले मानक से भी बेहतर था.
एशियन चैंपियनशिप में भी किया था दमदार प्रदर्शन
नीरूपमा ने 2025 एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने महिलाओं के 64 किलोग्राम वर्ग में 206 किलोग्राम (91 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के कुल वजन के साथ चौथा स्थान हासिल किया था. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनसे ग्लासगो में पदक की उम्मीद की जा रही है.
कब और कहां होगा मुकाबला?
इवेंट: महिला 63 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग फाइनल
खिलाड़ी: नीरूपमा देवी सेराम
तारीख: 28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
समय: शाम 6:30 बजे (IST)
स्थान: SEC Armadillo, ग्लासगो, स्कॉटलैंड
भारत में कहां देखें LIVE टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?
भारतीय दर्शक नीरूपमा देवी सेराम के मुकाबले का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा DD Sports (DD Free Dish) पर भी चुनिंदा मुकाबलों का प्रसारण किया जाएगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
भारत की बढ़ सकती है पदकों की संख्या
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में नीरूपमा देवी सेराम से भी पदक की उम्मीदें हैं. अगर वह अपने हालिया प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहती हैं, तो भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ सकता है.