Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Winner Prediction: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दूसरे टी20 मुकाबले में भी श्रीलंका टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. श्रीलंका की टीम ने पहले टी20 मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की है. इस दौरे पर श्रीलंका की यह लगातार तीसरी जीत है. पथुम निसांका धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं पिछले मैच में भी इन्होंने अर्धशतक लगाया है. दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे ने भी पिछले मैच में अच्छी टक्कर दी है.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd T20I Match Prediction: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) कर रहीं हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd T20I Match 2025 Harare Pitch Report: हरारे में श्रीलंका के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या जिम्बाब्वे के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज खेली जा रहीं. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series 2025) खेली जा रहीं हैं, सीरीज का आखिरी मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा.

पहले टी20 मुकाबले का हाल

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में रोमांचक मुकाबले देखने को मिला जिसमें श्रीलंका चार विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रायन बेनेट ने 81 रन की पारी की मदद से 175 रन का टोटल खड़ा किया था. जिसके जवाब में श्रीलंका ने भी मजबूत शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े. श्रीलंका के तरफ से पथुम निसांका ने सर्वाधिक 55 रन बनाए और कामिंडु मेंडिस ने 16 गेंद में 41 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. जिम्बाब्वे की टीम इस दूसरे टी20 मुकाबले में श्रृंखला में बराबरी करने के इरादे से उतरेगी.

दूसरे टी20 मुकाबले में भी श्रीलंका टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. श्रीलंका की टीम ने पहले टी20 मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की है. इस दौरे पर श्रीलंका की यह लगातार तीसरी जीत है. पथुम निसांका धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं पिछले मैच में भी इन्होंने अर्धशतक लगाया है. दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे ने भी पिछले मैच में अच्छी टक्कर दी है. अगर टीम के गेंदबाज इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो जिम्बाब्वे भी श्रृंखला में वापसी कर सकती है. अनुभवी और इन्फॉर्म खिलाड़ियों को देखते हुए श्रीलंका इस मैच में बेहतरीन नजर आ रहीं हैं.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs SL T20I Head To Head)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल सात वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने छह मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज एक मैच में ही जीत नसीब हुई हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ZIM vs SL 2nd T20I Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर श्रीलंका की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. श्रीलंका की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

श्रीलंका की जीत की संभावना: 80%

जिम्बाब्वे की जीत की संभावना: 20%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ZIM vs SL 2nd T20I Likely Playing XI)

जिम्बाब्वे (ZIM Likely Playing XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

श्रीलंका (SL Likely Playing XI): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा.

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड