Zimbabwe vs Ireland ODI Stats: वनडे में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ऐसा है रिकॉर्ड, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पहला मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इससे पहले एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया. जिसमें आयरलैंड ने मेजबान टीम को 63 रनों से करारी शिकस्त दी.

ZIM vs IRE (Photo: @cricketireland/@ZimCricketv/X)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team ODI Stats: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पहला मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इससे पहले एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया. जिसमें आयरलैंड ने मेजबान टीम को 63 रनों से करारी शिकस्त दी. हालांकि अब दोनों टीमों की नजरें वनडे सीरीज पर है. जिम्बाब्वे की टीम वनडे सीरीज में आयरलैंड को कड़ी चुनौती देंगा चाहेगी और पहले वनडे को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर आयरलैंड पहले वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी. वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन के हाथों में होगी, जबकि आयरलैंड की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग करेंगे. ऐसे में आइए जानतें हैं दोनों टीमों के बीच वनडे कैसा है.

यह भी पढें: Zimbabwe vs Ireland 1st ODI 2025 Live Streaming: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच पहले वनडे में होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम वनडे में 22 बार भिड़ी हैं. जिसमें आयरलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.आयरलैंड ने 22 में से 10 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि आयरलैंड को 8 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच टाई और 3 मैच बेनतीजा रहा है. इससे इतना पता चलता है की आयरलैंड की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलना का एडवांटेज मिल सकता है.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन आयरलैंड के पॉल रॉबर्ट स्टर्लिंग ने बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 मैचों की 18 पारियों में 33.77 की औसत के साथ 608 रन बनाए हैं. इस दौरान पॉल स्टर्लिंग ने 5 अर्धशतक जड़ा है. पॉल स्टर्लिंग का 72 रन बेस्ट स्कोर है.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 608

क्रेग रिचर्ड एर्विन (जिम्बाब्वे) - 574

एंड्रयू बालबिर्नी (आयरलैंड) - 544

सीन कॉलिन विलियम्स (जिम्बाब्वे) - 522

सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) - 459

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट आयरलैंड के टिमोथी जेम्स मुर्टाग ने चटकाए हैं. टिमोथी मुर्टाग ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 मैचों में 14.94 की औसत और 3.96 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट चटकाए हैं.

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज (विकेट)

टिमोथी जेम्स मुर्टाग (आयरलैंड) - 18

जोशुआ ब्रायन लिटिल (आयरलैंड) - 16

एंड्रयू रॉबर्ट मैकब्राइन (आयरलैंड) - 14

केविन जोसेफ ओ'ब्रायन (आयरलैंड) - 13

मार्क अडायर (आयरलैंड) - 36

दोनों टीमों की स्क्वाड 

जिम्बाब्वे वनडे टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्याशा मायावो, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामुरी, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स

आयरलैंड वनडे टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, मॉर्गन टॉपिंग, लोर्कन टकर, क्रेग यंग.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\