Zimbabwe vs Ireland 2nd ODI 2025 Live Streaming: दूसरा वनडे को जीतकर जिम्बाब्वे सीरीज पर जमाएगी कब्जा या आयरलैंड करेगी वापसी, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 16 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने मेहमान टीम को 49 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की.
Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team 2nd ODI 2025 Live Streaming: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे 16 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने मेहमान टीम को 49 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 बढ़त हासिल की. अब जिम्बाब्वे की नजरें दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर. आयरलैंड की टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. आयरलैंड की कोशिश दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में बराबर करने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. आयरलैंड की टीम इस मैच में गेंद और बल्ले से कुछ कमाल करना चाहेगी.
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 16 फरवरी रविवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच दूसरा वनडे कहां देखें?
बता दें की भारत में टीवी पर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण के बारे में कोई जानकारी नही है. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से दुसरे वनडे का लुफ्त उठा सकतें हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
जिम्बाब्वे वनडे टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्याशा मायावो, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामुरी, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स
आयरलैंड वनडे टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, मॉर्गन टॉपिंग, लोर्कन टकर, क्रेग यंग
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

