Zimbabwe vs Ireland, 1st T20I 2025 Match Key Players To Watch Out: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच आज से खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

जिम्बाब्वे की टीम टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम वनडे सीरीज गवाने के बाद टी20 सीरीज मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी.

जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match 2025: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली गई थीं. जिसमें जिम्बाब्वे ने 2-1 से सीरीज आयरलैंड को शिकस्त दी. अब दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक सीरीज की उम्मीद होगी. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में हैं. जबकि आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. Zimbabwe vs Ireland, 1st T20I 2025 Match Pitch Report And Weather Update: हरारे में आयरलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज रचेंगे इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच खेला गया. जिसमें आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को हरा दिया. फिर इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. जिसमें जिम्बाब्वे ने 2-1 मेहमान टीम को हराया. अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसमें दोनों टीमों के ऊपर सभी की निगाहें होंगी.

जिम्बाब्वे की टीम टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम वनडे सीरीज गवाने के बाद टी20 सीरीज मेजबान टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs IRE Head To Head)

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच अबतक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आयरलैंड की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.आयरलैंड ने 15 में से आठ मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि जिम्बाब्वे को महज सात मैचों में जीत नसीब हुई है. आकंड़ों से साफ जाहिर होता है की आयरलैंड की टीम ज्यादा मजबूत हैं. लेकिन जिम्बाब्वे को अपने घर में खेलना का एडवांटेज मिल सकता है.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रयान बर्ल: ज़िम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज रयान बर्ल हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. रयान बर्ल ने 7 मुकाबलों में 35.57 की औसत और 99.6 की स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए हैं.

सिकंदर रज़ा: ज़िम्बाब्वे के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रज़ा ने पिछले 10 मैचों में 25.89 की औसत और 77.15 की स्ट्राइक रेट के साथ 233 रन बनाए हैं. टॉप आर्डर में सिकंदर रज़ा का टिकना ज़िम्बाब्वे की बल्लेबाजी के लिए बेहद जरूरी होगा.

ब्लेसिंग मुझाराबानी: स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुझाराबानी ने 8 मैचों में 6.63 की इकॉनमी और 23.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट चटकाए हैं. ब्लेसिंग मुझाराबानी की तेज़ और सटीक गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है.

हैरी टेक्टर: आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने 10 मैचों में 40.75 की औसत से 326 रन बनाए हैं. 80.89 की स्ट्राइक रेट के साथ हैरी टेक्टर टीम के स्थिर स्तंभ साबित हो सकते हैं.

पॉल स्टर्लिंग: आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 9 मैचों में 48 की औसत और 92.56 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. पॉल स्टर्लिंग की निरंतरता और आक्रामकता आयरलैंड के टॉप आर्डर को मजबूती देती है.

मार्क अडायर: मार्क अडायर ने पिछले छह मुकाबलों में 5.35 की इकॉनमी और 23.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट हासिल किए हैं. मार्क अडायर का सटीक और आक्रामक गेंदबाजी आयरलैंड के लिए सफलता का एक बड़ा कारण रहा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, नील रॉक (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस, जोश लिटिल.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs IRE 3rd T20I 2025 Scorecard: बांग्लादेश ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज़ पर जमाया कब्ज़ा, तंज़ीद हसन ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

BAN vs IRE 3rd T20I 2025 Scorecard: बांग्लादेश ने आयरलैंड को 117 रनों पर किया ऑलआउट, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, रिशाद हुसैन ने मचाया कहर, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

BAN vs IRE 3rd T20I 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, बांग्लादेश करेगी पहले गेंदाबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

IRE vs BAN 2nd T20I 2025 Scorecard: रोमांचक मुकाबलें में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज़ की 1-1 से बराबर, लिटन दास ने खेली तुफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

\