Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd ODI Match Scorecard: दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया 287 रनों का विशाल लक्ष्य, सेदिकुल्लाह अटल ने खेली ताबड़तोड़ शतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने ज़िम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया था. अफगानिस्तान ने पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को 44/5 पर रोक दिया था, और अब वह इस लय को बरकरार रखते हुए सीरीज़ में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं.

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd ODI Match 2024 Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. पहला वनडे मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के हाथों में हैं. जबकि, अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे हैं. Zimbabwe vs Afghanistan 2nd ODI 2024 Toss Update: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, लेकिन अफगानिस्तान की गेंदबाजी ने ज़िम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया था. अफगानिस्तान ने पहले मैच में ज़िम्बाब्वे को 44/5 पर रोक दिया था, और अब वह इस लय को बरकरार रखते हुए सीरीज़ में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं.

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

इस बीच दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 191 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 286 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 104 रनों की आतिशी पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान सेदिकुल्लाह अटल ने 128 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए. सेदिकुल्लाह अटल के अलावा अब्दुल मलिक ने 84 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को न्यूमैन न्यामुरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से न्यूमैन न्यामुरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. न्यूमैन न्यामुरी के अलावा ट्रेवर ग्वांडू ने दो विकेट लिए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 287 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\