Zimbabwe vs Afghanistan 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबल आज यानी 17 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा.

ZIM vs AFG (Photo: @ACBofficials/@ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st ODI 2024 Live Streaming: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबल आज यानी 17 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. जिसमें अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 2-1 से हराया. ऐसे में सबकी निगाहें अब वनडे सीरीज पर है. यह भी पढें: ZIM vs AFG 1st ODI 2024 Dream11 Team Prediction: पहले वनडे में ज़िम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे की कप्तानी क्रेग एर्विन के कंधो पर होगी. जबकि ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), डायोन मायर्स, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा और आशीर्वाद मुजरबानी सहित कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. दूसरी ओर, अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे। वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), रहमत शाह, लबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान समेत कई नए प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला 17 दिसंबर मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां देखें?

बता दें की बता दें की भारत में टीवी चैनल पर जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के प्रसारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. ऐसे में फैंस यहां से पहले वनडे मैच के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, ताशिंगा मुसेकिवा, टिनोटेन्डा मापोसा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, विक्टर न्याउची, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ट्रेवर ग्वांडू, जॉयलॉर्ड गम्बी , बेन कुरेन, न्यूमैन न्यामुरी

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रहमत शाह, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, एएम गजनफर, नांगेयालिया खारोटे, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, अब्दुल मलिक, बिलाल सामी, नवीद ज़दरा

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\