Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बुलावायो में जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
ज़िम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 32 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 34 रन से शानदार जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में होगी, जबकि बांग्लादेश की कप्तानी तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Internatioanl Cricket Stats At Lord's: इंटरनेशनल क्रिकेट लॉर्ड्स के मैदान पर कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें 'हिटमैन' के पूरे आंकड़े

दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार वापसी करने के बाद बांग्लादेश की टीम निर्णायक मुकाबले में जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में तंजीद हसन तमीम, यासिर अली, सैफ हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ब्रायन बेनेट और ब्लेसिंग मुजरबानी के दम पर घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने की कोशिश करेगी.

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश टी20 हेड टू हेड (ZIM vs BAN T20I Head To Head)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान जिम्बाब्वे ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है. हेड-टू-हेड आंकड़ों के लिहाज से जिम्बाब्वे का पलड़ा भारी नजर आता है.

जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ब्रायन बेनेट और टाडीवानाशे मरुमानी से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरवा और ब्रैड इवांस अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन तमीम, यासिर अली, सैफ हसन और तौहीद हृदोय बल्लेबाजी में मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जाती है. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश पर सट्टा बाजार गर्म (Zimbabwe vs Bangladesh Satta Bazar)

इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) में जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश मैच को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है. शुरुआती रुझानों में बांग्लादेश को हल्की बढ़त के साथ फेवरेट माना जा रहा है. हालांकि जिम्बाब्वे की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मुकाबले का रुख पलट सकती है. सट्टा बाजार में जिस टीम पर कम भाव होता है, उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जाता है, जबकि दूसरी टीम पर अधिक भाव मिलता है. मैच शुरू होने तक और मुकाबले के दौरान इन भावों में बदलाव संभव है.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.