Zimbabwe Beat Bangladesh, 1st Test Day 4 Scorecard: पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें BAN बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 50.1 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. ब्रायन बेनेट के अलावा बेन करन ने 44 रन बटोरे. वहीं, बांग्लादेश की ओर से स्टार आलराउंडर मेहदी हसन मेराज़ ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मेहदी हसन मेराज़ के अलावा तैजुल इस्लाम ने दो विकेट चटकाए.

Zimbabwe (Photo: X/@ZimCricketv)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 4 Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला गया. पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की कमान क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के कंधों पर हैं. BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 4 Scorecard: बांग्लादेश की दूसरी पारी में 255 रनों पर सिमटी, ब्लेसिंग मुजरबानी ने चटकाए 6 विकेट, देखें स्कोरकार्ड

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की पहली पारी

मैच के पहले दिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 61 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए.

ज़िम्बाब्वे की पहली पारी

जवाब में जिम्बाब्वे की पहली पारी 80.2 ओवर में 273 रन पर सिमट गई. मेहमान टीम की ओर से सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. इसके अलावा ब्रायन बेनेट ने 57 रन का योगदान दिया. जबकि बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. जबकि नाहिद राणा को तीन विकेट मिला.

बांग्लादेश की दूसरी पारी

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 57 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे. लेकिन इस बीच चौथे दिन लंच ब्रेक से ठीक पहले बांग्लादेश की टीम 79.2 ओवर में 255 रनों पर सिमट गई. इसके साथ मेजबान टीम ने जिम्बाब्वे को 174 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने बनाए. नजमुल हुसैन शान्तो ने 105 गेंदों में 60 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 47 रन और जैकर अली ने 58 रन का योगदान दिया.

वहीं महमूदुल हसन जॉय ने 33 रन बनाए. दूसरी पारी में जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी की. ब्लेसिंग मुजरबानी ने 20.2 ओवर में 72 रन देकर 6 विकेट झटके. इसके अलावा वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 2 चटकाए. जबकि विक्टर न्याउची और रिचर्ड न्गारावा को 1-1 विकेट मिला.

जिम्बाब्वे की दूसरी पारी

दूसरी पारी में जिम्बाब्वे को 174 का लक्ष्य मिला था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 50.1 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. ब्रायन बेनेट के अलावा बेन करन ने 44 रन बटोरे. वहीं, बांग्लादेश की ओर से स्टार आलराउंडर मेहदी हसन मेराज़ ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मेहदी हसन मेराज़ के अलावा तैजुल इस्लाम ने दो विकेट चटकाए. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 28 अप्रैल से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\