ZIM vs BAN 2nd ODI: जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को दिया 241 रनों का लक्ष्य
जिम्बाब्वे की पारी में माधिवेरे के अलावा कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 46, डियोन मायेर्स ने 34, सिकंदर राजा ने 30 और रेगिस चकाब्वा ने 26 रन बनाए जबकि रिचर्ड नगारवा सात और टेंडाई चतारा चार रन बनाकर नाबाद रहे.
हरारे: वेसले माधिवेरे (Wesley Madhivere) (56) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने यहां हरारे स्पोटर्स क्लब (Harare Sports Club) में खेले जा रहे दूसरे वनडे (ODI) मुकाबले में बांग्लादेश (Bangladesh) को 241 रनों का लक्ष्य दिया. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माधिवेरे के 63 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रनों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए. Zim vs Ban: तस्कीन अहमद और ब्लेसिंग मुजराबानी बीच मैदान में उलझे, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो
बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने चार विकेट और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया जबकि तस्किन अहमद, मेहदी हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक विकेट मिला.
जिम्बाब्वे की पारी में माधिवेरे के अलावा कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 46, डियोन मायेर्स ने 34, सिकंदर राजा ने 30 और रेगिस चकाब्वा ने 26 रन बनाए जबकि रिचर्ड नगारवा सात और टेंडाई चतारा चार रन बनाकर नाबाद रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

