Joburg Bangla Tigers vs Cape Town Samp Army Zim Afro T10 2024 Live Streaming In India: ज़िम एफ्रो टी10 2024 का फाइनल मैच आज यानी 29 सितम्बर को जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स बनाम केप टाउन सैम्प आर्मी के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 9:00 बजे शुरू होगा. जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स बनाम ने क्वालीफ़ायर में हरारे बोल्ट्स को 7 विकेट से हराया. वहीं केप टाउन सैम्प आर्मी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. केप टाउन सैम्प आर्मी ने एलिमिनेटर में निस लागोस 53 रन से हराया. जबकि क्वालीफ़ायर 2 में हरारे बोल्ट्स को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. बता दें की स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में टीवी पर ज़िम एफ्रो टी सीज़न के प्रसारण के अधिकार है. ऐसे में फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर मैच देख सकतें हैं. इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
आज फाइनल में जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स और केप टाउन सैम्प आर्मी के बीच टक्कर
ON TO THE LAST ONE 👊🏼#T10League #InTheWild #CricketsFastestFormat #ZimAfroT10 pic.twitter.com/Kivi0aUJEl
— ZimAfroT10 (@ZimAfroT10) September 28, 2024













QuickLY