PCB ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत Zeeshan Malik को प्रारंभिक रूप से किया निलंबित

नॉर्दन के बल्लेबाज जीशान मलिक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत प्रारंभिक रूप से निलंबित किया है. पीसीबी ने जीशान को उसके भ्रष्टाचार रोधी संहिता की धारा 4.7.1 के तहत निलंबित किया है जिसका मतलब है कि वह जांच पूरी होने तक किसी भी क्रिकेट गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Photo Credits: IANS)

लाहौर, 14 अक्टूबर: नॉर्दन के बल्लेबाज जीशान मलिक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत प्रारंभिक रूप से निलंबित किया है. पीसीबी ने जीशान को उसके भ्रष्टाचार रोधी संहिता की धारा 4.7.1 के तहत निलंबित किया है जिसका मतलब है कि वह जांच पूरी होने तक किसी भी क्रिकेट गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे.

जीशान कराची किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2016 में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था. जीशान ने 19 प्रथम श्रेणी, 17 लिस्ट ए और 21 टी20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने हाल ही में खत्म हुई नेशनल टी20 कप में हिस्सा लिया था जहां जीशान ने 24.60 के औसत से 123 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2021: स्टार खिलाड़ियों के साथ यूएई के लिए रवाना हुई पाकिस्तान की टीम, देखें वीडियो

पीसीबी ने जीशान के निलंबन का कोई कारण नहीं बताया है लेकिन बोर्ड ने जीशान पर संहिता की धारा 4.7.1 के तहत जांच करने की बात कही है जिसमें भ्रष्टाचार और आपराधिक कानून के उल्लंघन का आरोप शामिल है. जीशान ने नॉर्दन के लिए 2019-20 सीजन में 52 के औसत से 780 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड