Yuzvendra Chahal Viral Video: युजवेंद्र चहल का मायूस लड़खड़ा कर चलते हुए वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर नशे में होने का दावा, देखें फैन्स का रिएक्शन

शख्स ने चहल को कार में बैठा देता है. हालांकि, वीडियो में साफ दिख रहा है कि चहल कार में बैठने के बाद भी काफी असहज दिख रहे हैं. चहल जिस कार में बैठे थे उस पर मुंबई इंडियंस का लोगो लगा हुआ था. एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चहल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी में गए थे और यह वीडियो वहीं का है.

Yuzvendra Chahal ( Photo Credit: Twitter)

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. चहल टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं. वहीं यह स्टार स्पिनर इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चहल के नशे में होने का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में चहल अपनी कार की ओर चलते नजर आ रहे हैं. लेकिन देखकर ऐसा लग रहा कि उनको चलने में काफी दिक्कत हो रही है यानी वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे है और एक शख्स कार तक पहुंचने में उसकी मदद कर रहा है. यह भी पढ़ें: फखर जमान ने बाबर आज़म और विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में बनाया सबसे तेज 3000 रन

वीडियो देखें:

उनके साथ आए शख्स ने चहल को कार में बैठा देता है. हालांकि, वीडियो में साफ दिख रहा है कि चहल कार में बैठने के बाद भी काफी असहज दिख रहे हैं. चहल जिस कार में बैठे थे उस पर मुंबई इंडियंस का लोगो लगा हुआ था. एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चहल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी में गए थे और यह वीडियो वहीं का है.

हालांकि, इस बात की किसी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी का है. वहीं, यह किसी भी तरह से कंफर्म नहीं है कि चहल क्यों परेशान या नशे में है. हम ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं.' इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कई रिएक्शन भी दिए. दिलचस्प बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच आज शाम साढ़े सात बजे वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा. राजस्थान अब 8 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है.

फैंस का रिएक्शन देखें:

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर