युजवेंद्र चहल ने शेयर की रोहित शर्मा जैसी दिखने वाली हूबहू महिला की इमेज, देखें तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी शरारतों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. युजवेंद्र चहल आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते हैं जिसे बिना देखे कोई नहीं रह सकता. कुछ ऐसा ही एक पोस्ट युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है जिसे आप देखना जरुर चाहेंगे.

युजवेंद्र चहल द्वारा शेयर किया गया फोटो (Photo Credits: Twitter/Yuzvendra Chahal)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी शरारतों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. युजवेंद्र चहल आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते हैं जिसे बिना देखे कोई नहीं रह सकता. कुछ ऐसा ही एक पोस्ट युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर अपलोड किया है जिसे आप देखना जरुर चाहेंगे. जिन हां चहल ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक ऐसी तस्वीर अपलोड की है जिसमें वे एक महिला के रूप में दिखाई दे रहे हैं.

युजवेंद्र चहल ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में रोहित की जगह  रोहिता शर्मा लिखा है. बता दें युजवेंद्र चहल ने रोहित के इस इमेज को एक ऐप के जरिए बनाया है और फिर उसके साथ रोहित शर्मा की ओरिजनल फोटो लगाईं है. इस फोटो को शेयर करते हुए चहल ने लिखा, 'रोहिता शर्मा भइया आप बहुत क्यूट लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने कहा- भारत के लिए अगर एक भी टेस्ट खेला तो बहुत खुशी होगी

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के लिए अबतक 52 वनडे मैच खेलते हुए 51 इनिंग्स 91 विकेट चटकाए हैं. चहल ने इस दौरान क्रमशः दो-दो बार पांच और चार विकेट लिए हैं. वनडे क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन खर्च कर छह विकेट है. वनडे क्रिकेट के अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 42 T20 मैच खेलते हुए 42 इनिंग्स में 55 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड