क्रिकेट

क्रिकेट में वापसी के संकेत देकर युवराज सिंह ने मचाई खलबली, जल्द देखने को मिल सकती है धमाकेदार बल्लेबाजी!

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व धाकड़ और धमाकेदार बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक बार फिर मैदान में कमद रखने की घोषणा कर दी है. बल्लेबाज युवराज सिंह द्वारा की गई क्रिकेट में वापसी की खबर के बाद फैंस और क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है.

क्रिकेट में वापसी के संकेत देकर युवराज सिंह ने मचाई खलबली, जल्द देखने को मिल सकती है धमाकेदार बल्लेबाजी!
युवराज सिंह (Photo Credits: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व धाकड़ और धमाकेदार बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक बार फिर मैदान में कमद रखने की घोषणा कर दी है. बल्लेबाज युवराज सिंह द्वारा की गई क्रिकेट में वापसी की खबर के बाद फैंस और क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. युवराज सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि, पब्लिक डिमांड पर वो पिच पर वापसी कर रहे हैं. इसके साथ ही युवराज सिंह ने बताया कि वो कब से खेलने वाले हैं. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Yuvraj Singh ने युवाओं को ऐसे किया प्रोत्साहित, दिया ये खास टिप्स (देखें वीडियो)

क्रिकेट में वापसी घोषणा करते हुए युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, भगवान आपकी किस्मत लिखता है. पब्लिक डिमांड पर उम्मीद है कि मैं फरवरी में क्रिकेट के मैदान पर वापसी करूंगा. इससे बेहतर फीलिंग कुछ और नहीं हो सकती है. आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार. ये मेरे लिए काफी मायने रखता है. हमारी टीम को सपोर्ट करते रहिए क्योंकि एक सच्चा फैन मुश्किल वक्त में भी टीम का साथ नहीं छोड़ता/छोड़ती है. जय हिंद.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई धुआंधार पारी का वीडियो शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा. युवराज सिंह ने कटक में खेले गए उस मुकाबले में सिर्फ 127 गेंद पर 21 चौके और 3 छक्के की मदद से 150 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. उनके अलावा एम एस धोनी ने भी 122 गेंद पर 134 रन बनाए थे.

बता दें कि युवराज सिंह ने फरवरी में क्रिकेट में वापसी करने की घोषणा की है. हालांकि इस घोषणा के साथ उन्होंने टूर्नामेंट का नाम बताया लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रोड सेफ्टी सीरीज से युवराज सिंह क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

बता दें कि पिछली बार भी उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और जबरदस्त प्रदर्शन किया था. युवराज के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, मुनाफ पटेल और मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट शामिल होते हैं. वहीं दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी इस टूर्नामेंट में खेलते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).