Year Ender 2023: इस साल इतने खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, आईपीएल में मचा चुके हैं कोहराम; यहां देखें पूरी लिस्ट

ये साल टीम इंडिया के लिए काफी यादगार रहा है. इस साल टीम इंडिया के कुल 16 नए खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इन सभी युवा खिलाड़ियों में टीम इंडिया के भविष्य को संभालने की काफी क्षमता नजर आती है.

मुंबई: इस साल के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकि हैं. साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में कई घातक खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया (Team India) के बेंच स्ट्रेंथ की बात हमेशा की जाती है. इस साल टीम इंडिया के लिए 2 या 4 नहीं बल्कि कुल 16 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. Yashasvi Jaiswal Birthday: 22 साल के हुए यशस्वी जायसवाल, युवा बल्लेबाज के जन्मदिन पर BCCI ने दी बधाई

टीम इंडिया के 16 नए खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में अपना डेब्यू किया है. वहीं, तीनों फॉरमेट में डेब्यू करने वाला खिलाड़ी सिर्फ एक है. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2023 में टीम इंडिया के लिए टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉरमेट में डेब्यू किया है.

टी20 इंटरनेशनल में कितने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

इस साल टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 11 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. इन लिस्ट में शुभमन गिल, तिलक वर्मा, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी, शहबाज अहमद, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, जशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह का नाम शामिल है.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन युवाओं ने किया डेब्यू

इस साल टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल पांच युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. इन खिलाड़ियों में मुकेश कुमार, रजत पाटिदार, आर साई किशोर, रिंकू सिंह, और तिलक वर्मा का नाम शामिल है.

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

बता दें कि इस साल टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 6 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. इस लिस्ट में केएस भरत, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम दर्ज है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है.

ये साल टीम इंडिया के लिए काफी यादगार रहा है. इस साल टीम इंडिया के कुल 16 नए खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. इन सभी युवा खिलाड़ियों में टीम इंडिया के भविष्य को संभालने की काफी क्षमता नजर आती है. अभी तक इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता है कि शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए अगले कई सालों तक क्रिकेट खेल सकते हैैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Lucknow Weather Update: इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल