Year Ender 2023: टीम इंडिया के इन दिग्गज खिलाड़ियों ने इस साल रचाई शादी, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी शामिल हैं. लंबे वक़्त से टीम से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी ने इस साल 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी रचाई थी.

केएल राहुल और अथिया शेट्टी (Photo Credits: Twitter)

Indian Cricketer Married In 2023: इस साल के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकि हैं. इस साल टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस साल वनडे इंटरनेशनल (ODI International) से लेकर टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने कुल 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली और इनमें से 9 सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. वहीं, इस साल कुल 7 भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) शादी के बंधन में बंधे, जिसमें सबसे हालिया शादी तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की रही. Year Ender 2023: इस साल टीम इंडिया के बल्लेबाजों का रहा बोलबाला, इतिहास में पहली बार कर किया ये अनोखा कारनामा

इस साल ये भारतीय खिलाड़ी बने दूल्हे

केएल राहुल: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने इस साल 23 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी से शादी के बंधन में बंध गए. आथिया शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं.

अक्षर पटेल: टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से इस साल 27 जनवरी को शादी की थी. दोनों ने वड़ौदरा में शादी रचाई थी.

शार्दुल ठाकुर: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर हैं. शार्दुल ठाकुर ने इस साल 27 फरवरी को मिताली पारुलकर से शादी रचाई थी. शादी से पहले शार्दुल ठाकुर ने साल 2021 में सगाई की थी.

रुतुराज गायकवाड़: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने इस साल 3 जनवरी को उत्कर्षा पवार से शादी की थी. उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं, जो महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं. रुतुराज गायकवाड़ ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा: टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने इस साल 8 जून को रचना से शादी की थी. प्रसिद्ध कृष्णा जिस समय इंजरी की वजह  से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने शादी की थी.

नवदीप सैनी: इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी शामिल हैं. लंबे वक़्त से टीम से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी ने इस साल 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी रचाई थी.

मुकेश कुमार: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार ने हाल ही में 28 नवंबर को शादी की थी. मुकेश कुमार ने दिव्या सिंह से शादी रचाई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड