Year Ender 2023: टीम इंडिया के इन दिग्गज खिलाड़ियों ने इस साल रचाई शादी, यहां देखें पूरी लिस्ट
इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी शामिल हैं. लंबे वक़्त से टीम से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी ने इस साल 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी रचाई थी.
Indian Cricketer Married In 2023: इस साल के खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बाकि हैं. इस साल टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. इस साल वनडे इंटरनेशनल (ODI International) से लेकर टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने कुल 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली और इनमें से 9 सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. वहीं, इस साल कुल 7 भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) शादी के बंधन में बंधे, जिसमें सबसे हालिया शादी तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की रही. Year Ender 2023: इस साल टीम इंडिया के बल्लेबाजों का रहा बोलबाला, इतिहास में पहली बार कर किया ये अनोखा कारनामा
इस साल ये भारतीय खिलाड़ी बने दूल्हे
केएल राहुल: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने इस साल 23 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी से शादी के बंधन में बंध गए. आथिया शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं.
अक्षर पटेल: टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से इस साल 27 जनवरी को शादी की थी. दोनों ने वड़ौदरा में शादी रचाई थी.
शार्दुल ठाकुर: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर हैं. शार्दुल ठाकुर ने इस साल 27 फरवरी को मिताली पारुलकर से शादी रचाई थी. शादी से पहले शार्दुल ठाकुर ने साल 2021 में सगाई की थी.
रुतुराज गायकवाड़: टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ ने इस साल 3 जनवरी को उत्कर्षा पवार से शादी की थी. उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं, जो महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं. रुतुराज गायकवाड़ ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा: टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने इस साल 8 जून को रचना से शादी की थी. प्रसिद्ध कृष्णा जिस समय इंजरी की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने शादी की थी.
नवदीप सैनी: इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी शामिल हैं. लंबे वक़्त से टीम से बाहर चल रहे तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी ने इस साल 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे. नवदीप सैनी ने अपनी गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना से शादी रचाई थी.
मुकेश कुमार: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मुकेश कुमार ने हाल ही में 28 नवंबर को शादी की थी. मुकेश कुमार ने दिव्या सिंह से शादी रचाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

