Yashasvi Jaiswal Test Stats Against England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर

इस सीरीज में सबकी नजरें युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी, जो पहली बार इंग्लैड की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. घरेलू जमीन पर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने दमदार खेल से सबका ध्यान खींचा है. ऐसे में चलिए इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

यशस्वी जयसवाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham), तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: Netherlands vs Nepal, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: नीदरलैंड और नेपाल के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं.

दोनों टीमों के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इस सीरीज में सबकी नजरें युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी, जो पहली बार इंग्लैड की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. घरेलू जमीन पर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने दमदार खेल से सबका ध्यान खींचा है. ऐसे में चलिए इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों एक सीरीज खेली है. इसकी 9 पारियों में यशस्वी जायसवाल ने 89 की शानदार औसत के साथ 712 रन बनाए हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* रन रहा है. अपने टेस्ट करियर में यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने इन पांच टेस्ट मैचों में 68 चौके और 26 छक्के जड़ दिए हैं.

डब्लूटीसी के तीसरे सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं यशस्वी जायसवाल 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे सीजन (2023-25) में यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस सीजन में यशस्वी जायसवाल ने 19 मैचों की 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1,798 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में 52.88 की उम्दा औसत के साथ बल्लेबाजी की. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रन रहा हैं. यशस्वी जायसवाल ने तीसरे सीजन में सबसे ज्यादा 39 छक्के भी जड़े हैं.

भारत से बाहर कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

भारत से बाहर यशस्वी जायसवाल ने नौ टेस्ट खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 44.18 की औसत से 707 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं. यशस्वी जायसवाल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171 रन रहा है. इस साल यशस्वी जायसवाल ने अब तक महज एक टेस्ट मैच खेला है और 32 रन बनाए हैं. साल 2024 में यशस्वी जायसवाल ने 15 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 29 पारियों में 54.74 की औसत से 1,478 रन बनाए थे.

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर पर एक नजर 

बता दें कि टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. यशस्वी जायसवाल ने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 52.88 की शानदार औसत के साथ 1,798 रन बनाए हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल के बल्ले से चार शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 214 रन रहा है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने 38 मुकाबलों में 58.80 की औसत से 3,822 रन बनाए हैं.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Axar Patel BCCI Ben Duckett Ben Stokes Birmingham Brydon Carse Chris Woakes Dharamshala Edgbaston England England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India England vs India Test Series 2025 England vs Team India Harry Brook Headingley ICC WTC Final ICC WTC Final 2025 India vs England Jacob Bethell Jamie Overton jamie smith Jasprit Bumrah jio hotstar app Joe Root josh tongue Kennington Oval KL Rahul KOHLI kohli retirement Kumar Sangakara Leeds london Lords Manchester Mohammed Shami Old Trafford Ollie Pope Ravindra Jadeja Ravindra Jadeja Records Rishabh Pant Sam Cook Shoaib Bashir Sony Sports Network Sri Lanka Star Sports Network Team India Test Series Test Series 2025 VIRAT Virat Kohli Virat Kohli news virat kohli retired from test Virat Kohli Retirement virat kohli retirement from test virat kohli test career virat kohli test retirement World Test Championship world test championship final WTC Final WTC Final 2025 Zak Crawley अक्षर पटेल आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 इंग्लैंड इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड सीरीज ऋषभ पंत एजबेस्टन ओली पोप ओल्ड ट्रैफर्ड कुमार संगकारा केएल राहुल केनिंग्टन ओवल क्रिस वोक्स जसप्रीत बुमराह जियो हॉटस्टार जेमी ओवरटन जेमी स्मिथ जैक क्रॉली जैकब बेथेल जो रूट जोश टोंग टेस्ट क्रिकेट टेस्ट सीरीज डब्ल्यूटीसी फाइनल डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 बर्मिघम बीसीसीआई बेन डकेट बेन स्टोक्स ब्रायडन कार्स भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर मोहम्मद शमी रवींद्र जडेजा लंदन लीड्स लॉर्ड्स विराट कोहली विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली टेस्ट संन्यास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शोएब बशीर श्रीलंका सैम कुक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क हेडिंग्ले हैरी ब्रुक

\