WTC Points Table: पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान; जानें अन्य टीमों का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में अबतक 8 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की हैं. जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच ड्रॉ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के अब 54 अंक हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के अंक के प्रतिशत 56.25 हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के कुछ अंक एशेज सीरीज में खराब ओवर रेट की वजह से कटे थे.

Australia Cricket Team (Photo Credit: @cricketcomau)

World Test Championship Points Table: सिडनी (Sydney) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पाकिस्तान (Pakistan) को 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों से जीता. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 79 रनों से जीत लिया था. पाकिस्तान की लगातार तीन हार के बाद टीम इंडिया (Team India) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान हुआ है.

अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, टीम इंडिया को इससे घाटा हुआ है और वह दूसरे पायदान पर घिसक गई है. साउथ अफ्रीका को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद टीम इंडिया पहले नंबर पहुंची थी, लेकिन अब उसका पहला स्थान ऑस्ट्रेलिया ने छीन लिया है. ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के इन युवा खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, लिस्ट में यशस्वी जयसवाल का भी नाम शामिल

पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है. मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में पाकिस्तान ने अभी तक 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 2 मुकाबलोंमें जीत दर्ज की हैं.जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 36.66 का है.

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में अबतक 8 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की हैं. जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. 1 मैच ड्रॉ रहा है. ऑस्ट्रेलिया के अब 54 अंक हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के अंक के प्रतिशत 56.25 हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम के कुछ अंक एशेज सीरीज में खराब ओवर रेट की वजह से कटे थे.

अन्य टीमों की स्थिति

बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान है और उनके 50 अंक हैं. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के भी 50 अंक हैं. न्यूजीलैंड की टीम चौथे और बांग्लादेश 5वें स्थान पर है. निचले स्थानों की बात करें तो श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. श्रीलंका ने अब तक अपने दोनों टेस्ट हारे हैं. 8वें स्थान पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 7वें पायदान पर हैं.

Share Now

Tags

Aiden Markram cape town David Bedingham Dean Elgar Jasprit Bumrah Kagiso Rabada Keshav Maharaj KL Rahul Kyle Verreynne Lungi Ngidi Marco Jensen Mohammed Siraj Mukesh Kumar Nandre Berger Newlands Stadium Prasidh Krishna Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shreyas Iyer Shubman Gill South Africa Team India Team India and South Africa team india vs south africa Test Series Test Series 2023-24 Tony de Zorzi Tristan Stubbs Virat Kohli Yashasvi Jaiswal एडेन मार्कराम काइल वेरिन केएल राहुल केप टाउन केशव महाराज कैगिसो रबाडा जसप्रित बुमरा टीम इंडिया टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2023-24 टोनी डी ज़ोरज़ी ट्रिस्टन स्टब्स डीन एल्गर डेविड बेडिंगम नंद्रे बर्गर न्यूलैंड्स स्टेडियम प्रसिद्ध कृष्णा मार्को जेन्सन मुकेश कुमार मोहम्मद सिराज यशस्वी जयसवाल रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा लुंगी एनगिडी विराट कोहली शुबमन गिल श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड