WTC Final 2027 Date And Venue: आईसीसी ने किया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान, इस मैदान पर खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक खेले गए तीनों संस्करणों में अलग-अलग टीमों ने ट्रॉफी जीती है. न्यूजीलैंड ने 2021 में भारत को हराकर पहला डब्लूटीसी खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
WTC Final 2027 Date And Venue: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 के फाइनल की तारीख और आयोजन स्थल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. डब्लूटीसी 2027 का फाइनल मुकाबला 9 जून 2027 से शुरू होगा और 13 जून 2027 तक खेला जाएगा. यह बहुप्रतीक्षित खिताबी मुकाबला इंग्लैंड की राजधानी लंदन के प्रतिष्ठित द ओवल (The Oval) मैदान पर आयोजित होगा. ICC पहले ही 2027, 2029 और 2031 के डब्लूटीसी फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को सौंप चुकी है. हालांकि, किस मैदान पर फाइनल खेला जाएगा, इसका फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) करता है. यह भी पढ़ें: Team India Stats At Harare Stadium: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
द ओवल दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी करेगा. इससे पहले साल 2023 में इसी मैदान पर खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमें इसी ऐतिहासिक मैदान पर आमने-सामने होंगी.
दूसरी बार डब्लूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा द ओवल
लंदन का द ओवल डब्लूटीसी फाइनल की मेजबानी करने वाला दूसरा मैदान बन गया है. इससे पहले 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराकर पहली बार डब्लूटीसी ट्रॉफी जीती थी. वहीं 2027 के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ फिलहाल बेहद रोमांचक बनी हुई है, क्योंकि मौजूदा डब्लूटीसी 2025-27 चक्र में शामिल सभी नौ टीमें अभी भी फाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं.
जुलाई-अगस्त में खेली जाएंगी कई अहम टेस्ट सीरीज
डब्लूटीसी 2025-27 चक्र के तहत जुलाई और अगस्त में कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेली जाएंगी, जिनका सीधा असर अंक तालिका पर पड़ेगा. इसकी शुरुआत 25 जुलाई से होगी, जब वेस्टइंडीज अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा. इसके बाद 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. कंगारू टीम इस सीरीज में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज पर रहेंगी सभी की नजरें
15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. डब्लूटीसी अंक तालिका के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके अलावा पाकिस्तान अगस्त और सितंबर के दौरान इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा. इन सभी सीरीज के नतीजे डब्लूटीसी 2027 फाइनल की रेस को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं.
अब तक तीन अलग-अलग टीमों ने जीता है डब्लूटीसी खिताब
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक खेले गए तीनों संस्करणों में अलग-अलग टीमों ने ट्रॉफी जीती है. न्यूजीलैंड ने 2021 में भारत को हराकर पहला डब्लूटीसी खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार डब्लूटीसी ट्रॉफी जीतते हुए अपने आईईसी खिताब के लंबे इंतजार को खत्म किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2026 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

