WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच लंदन के लिए रवाना

भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच सपोर्ट स्टाफ के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए मंगलवार तड़के लंदन के लिए रवाना हुआ. मैच 7-11 जून को द ओवल में खेला जाएगा.

WTC Final 2023, Team India (Photo Credit: @CricCrazyJohns, @mufaddal_vohra/Twiter)

नई दिल्ली, 23 मई: भारतीय खिलाड़ियों का पहला बैच सपोर्ट स्टाफ के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए मंगलवार तड़के लंदन के लिए रवाना हुआ. मैच 7-11 जून को द ओवल में खेला जाएगा. लंदन जाने वाली भारतीय टीम अलग-अलग ग्रुप में रवाना हो रही है और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पूरी टीम आईपीएल फाइनल के बाद 30 मई तक लंदन पहुंचेगी. यह भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले संयुक्त भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट एकादश चुनी

पहले बैच में अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी हैं. सीनियर्स विराट कोहली और आर अश्विन, जिनकी टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स भी आईपीएल से बाहर हैं, बाद में, संभवत: 24 मई को रवाना होंगे. उमेश यादव, जिनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स भी आईपीएल से बाहर हो गई है, वे भी बाद में इंग्लैंड पहुंच सकते हैं.

लंदन के लिए रवाना हुए शार्दुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूल योजना आईपीएल लीग चरण के तुरंत बाद पहला बैच भेजने की थी। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उन्हें बाद में जाने की अनुमति दी जाए. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 30 मई तक हर दिन बैच जाएगा.

इस बीच, जयदेव उनादकट, जो कंधे की चोट के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं, के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए फिट होने की उम्मीद है और वह 27 मई के बाद रवाना हो सकते हैं. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहले बैच का हिस्सा होंगे और अन्य दो, ऋतुराज गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव आईपीएल मैचों के बाद जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\