क्रिकेट

WPL Auction 2023: महिला आईपीएल ऑक्शन में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, मिल सकती है करोड़ों की रकम

WPL Players Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए 13 फरवरी को खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है. इस ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. यहां कुछ खिलाड़ियों को करोड़ों की कीमत मिल सकती है.

WPL Auction 2023: महिला आईपीएल ऑक्शन में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, मिल सकती है करोड़ों की रकम
WPL (Photo Credits; @WomenCricLive/Twitter)

मुंबई: 13 फरवरी को मुंबई (Mumbai) के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन (Women's Premier League Auction) का आयोजित किया जाएगा. यहां 5 फ्रेंचाइजी कुल 409 प्लेयर्स में से अपनी-अपनी टीम चुनेंगी. हर टीम के पास ऑक्शन पर्स में 12-12 करोड़ होंगे और ये टीमें अपनी स्क्वाड में कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ी खरीद सकेंगी. ऐसे में कुछ खिलाड़ी ऐसी होंगी, जिनकी कीमत करोड़ों में जा सकती है. इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम किन खिलाड़ियों को मिल सकता है.

ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लग सकती हैं बड़ी बोली

हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाने के लिए जानी जाती हैं. टी20 इंटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर तीन हजार रन बनाने के बेहद करीब हैं. हरमनप्रीत कौर का बल्लेबाजी औसत भी 28.26 का रहा है. टी20 क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर ने एक शतक भी जड़ा हैं. ऐसे में इस ऑक्शन में हरमनप्रीत पर बड़ी बोली लग सकती हैं. IND vs AUS Day 2 Stumps: रोहित, जडेजा और अक्षर की पारी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पड़ी भारी, भारत को144 रनों की बढ़त

स्मृति मंधाना

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही हैं. स्मृति मंधाना ने कई मौकों पर अपनी शानदार पारियों से टीम को बड़ी जीत भी दिलाई है. फिलहाल स्मृति मंधाना महिला बल्लेबाजों की टी20I रैंकिंग में तीसरे नंबर पर भी हैं. ऐसे में स्मृति मंधाना ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं.

दिप्ती शर्मा

भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दिप्ती शर्मा फिलहाल महिला गेंदबाजों की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में तीसरे और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है. ऐसे में दिप्ती शर्मा के लिए जमकर पैसा बरस सकता है.

शेफाली वर्मा

शेफाली वर्मा ने हाल ही में भारतीय अंडर-19 महिला टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है. महज 19 साल की शेफाली वर्मा भारत की तरफ से 51 टी20I खेल चुकी हैं और 24.62 की औसत से 1231 रन बना चुकी हैं. शेफाली का स्ट्राइक रेट 134.53 रहा है. ऐसे में शेफाली वर्मा को ऑक्शन में बड़ी कीमत मिलने वाली है.

हैली मैथ्यूज

वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर हैली मैथ्यूज बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी धमाल मचाती रही है. ऑलराउंडर्स की हैली मैथ्यूज टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में वह चौथे स्थान पर काबिज हैं. इनकी बेस प्राइज़ 40 लाख है लेकिन हैली मैथ्यूज को ऑक्शन के दौरान बड़ा दाम मिल सकते हैं.

बेथ मूनी

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी पर भी इस ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है. बेथ मूनी महिला बल्लेबाजों की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद है और ताबड़तोड़ पारियां खेलने के लिए पहचानी जाती हैं.

सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में जहां सोफी डिवाइन चौथे नंबर पर हैं, वहीं ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में सोफी डिवाइन को तीसरा स्थान हासिल है. विदेशी खिलाड़ियों में सोफी डिवाइन सबसे महंगी खिलाड़ी बन सकती हैं.

नताली सीवर

इंग्लैंड की धुरंधर ऑलराउंडर नताली सीवर बड़े मैचों की खिलाड़ी रही है. कई अहम मौकों पर नताली सीवर ने गेंद और बल्ले से अपना कमाल दिखाया है. महिला ऑलराउंडर्स की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नताली सीवर फिलहाल छठे नंबर पर हैं. मैच जिताने की काबिलियत नताली सीवर को अच्छे दाम दिला सकती है.

एलिसा हिली

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हिली पर भी फ्रेंचाइजियों की खास नजर रहने वाली है. 32 वर्षीय एलिसा हिली का बल्लेबाजी औसत 23.46 और स्ट्राइक रेट 128 है. एलिसा हिली टी20 क्रिकेट में शतक भी जड़ चुकी हैं. ऐसे में एलिसा हिली पर बड़ी बोली लग सकती हैं.

ताहिला मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर ताहिला मैक्ग्रा फिलहाल बल्लेबाजों की महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले पायदान पर है. पिछले एक साल में ताहिला मैक्ग्रा ने बल्ले से तो कहर बरपाया ही है, साथ ही गेंदबाजी में भी कई मौकों पर अहम विकेट चटकाए हैं. ताहिला पर महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).