WPL 2026 Full Squad: मेगा ऑक्शन कुछ ऐसी नजर आएंगी महिला प्रीमियर लीग की सभी टीमें, यहां जानें किन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात और फाइनल स्क्वॉड
नीलामी में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स तीनों कैटेगरी की खिलाड़ियों को काफी कीमत मिली. इस मेगा ऑक्शन में 67 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शमिल रहीं. कुल 40 करोड़ 8 लाख रुपये खर्च हुए. कुल 73 स्लॉट भरे जाने थे. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस ऑक्शन की सबसे मंहगी खिलाड़ी साबित हुई.
WPL 2026 Mega Auction: महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट की लोकप्रियता आसमान पर है. महिला प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को बेंगलुरू में समाप्त हुआ. इस बार मेगा ऑक्शन में 277 खिलाड़ी उतर थीं. जिनमें 194 भारतीय और 83 विदेशी शामिल थी. इस बार के मेगा ऑक्शन में भी कई बड़े रिकॉर्ड टूटे, कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा और कुछ अनकैप्ड प्लेयर्स ने भी टीमों का ध्यान खींचा. इस ऑक्शन में दीप्ति शर्मा नेसबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. यूपी वॉरियर्स ने अपना RTM (राइट टू मैच) इस्तेमाल करते हुए दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में फिर अपने खेमे में शामिल किया, जो महिला प्रीमियर लीग इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महंगी भारतीय खरीद बन गईं. यह भी पढ़ें: Virat Kohli And MS Dhoni Reunion Video: रांची में एमएस धोनी से मिले विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नीलामी में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स तीनों कैटेगरी की खिलाड़ियों को काफी कीमत मिली. इस मेगा ऑक्शन में 67 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. इसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शमिल रहीं. कुल 40 करोड़ 8 लाख रुपये खर्च हुए. कुल 73 स्लॉट भरे जाने थे. भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस ऑक्शन की सबसे मंहगी खिलाड़ी साबित हुई. 50 लाख की बेस प्राइस से यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया.
यूपी वॉरियर्ज सबसे बड़े पर्स की साथ ऑक्शन में उतरी. यूपी वॉरियर्ज के पास 14.50 करोड़ का पर्स था. ऑक्शन में यूपी वॉरियर्ज ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए. दीप्ति शर्मा के बाद न्यूजीलैंड की स्टार आलराउंडर अमेलिया केर इस ऑक्शन की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनी. अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा.
सभी टीमों का फाइनल स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: नैट सिवर-ब्रंट (3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़), जी कमलिनी (50 लाख), अमेलिया केर (3 करोड़), शबनम इस्माइल (60 लाख), संस्कृति गुप्ता (20 लाख), सजीवन सजना (75 लाख), राहिला फिरदौस (10 लाख), निकोला कैरी (30 लाख), पूनम खेमनार (10 लाख), त्रिवेणी वशिष्ठ (20 लाख), नल्ला रेड्डी (10 लाख), सायका इशाक (30 लाख), मिली इलिंगवर्थ (10 लाख).
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2.2 करोड़), एनेबल सदरलैंड (2.2 करोड़), मैरिजॉन कैप (2.2 करोड़), निकी प्रसाद (50 लाख), लॉरा वोल्वार्ड्ट (1.1 करोड़), चिनेल हेनरी (1.3 करोड़), श्री चरणी (1.3 करोड़), स्नेह राणा (50 लाख), लिजली ली (30 लाख), दीया यादव (10 लाख), तानिया भाटिया (30 लाख), ममता मदिवाला (10 लाख), नंदनी शर्मा (20 लाख), लूसी हैमिल्टन (10 लाख), मिन्नू मणि (40 लाख).
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (3.5 करोड़), ऋचा घोष (2.75 करोड़), एलिस पेरी (2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख), जॉर्जिया वोल (60 लाख), नादिन डे क्लर्क (65 लाख), राधा यादव (65 लाख), लॉरेन बेल (90 लाख), लिंसे स्मिथ (30 लाख), प्रेमा रावत (20 लाख), अरुंधति रेड्डी (75 लाख), पूजा वस्त्रकार (85 लाख), ग्रेस हैरिस (75 लाख), गौतमी नाइक (10 लाख), प्रथ्योषा कुमार (10 लाख), डी हेमलता (30 लाख).
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (3.5 करोड़), बेथ मूनी (2.5 करोड़), सोफी डिवाइन (2 करोड़), रेणुका सिंह (60 लाख), भारती फुलमाली (70 लाख), टिटस साधु (30 लाख), काशवी गौतम (65 लाख), कनिका आहूजा (30 लाख), तनुजा कंवर (45 लाख), जॉर्जिया वेयरहम (1 करोड़), अनुष्का शर्मा (45 लाख), हैप्पी कुमारी (10 लाख), किम गार्थ (50 लाख), यास्तिका भाटिया (50 लाख), शिवानी सिंह (10 लाख), डैनी वायट-हॉज (50 लाख), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख), आयुषी सोनी (30 लाख).
यूपी वारियर्स: श्वेता सहरावत (50 लाख), दीप्ति शर्मा (3.2 करोड़), सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख), मेग लैनिंग (1.9 करोड़), फोएबे लिचफील्ड (1.2 करोड़), किरण नवगिरे (60 लाख), हरलीन देओल (50 लाख), क्रांति गौड़ (50 लाख), आशा सोभाना (1.1 करोड़), डिएंड्रा डॉटिन (80 लाख), शिखा पांडे (2.4 करोड़), शिप्रा गिरी (10 लाख), सिमरन शेख (10 लाख), तारा नॉरिस (10 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), सुमन मीना (10 लाख), जी त्रिशा (10 लाख), प्रतिका रावल (50 लाख).
WPL Mega Auction 2026 की पांच सबसे महंगी खिलाड़ी
दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़, यूपी वॉरियर्ज
अमेलिया कर- 3 करोड़, मुंबई इंडियंस
शिखा पांडे- 2.40 करोड़, यूपी वॉरियर्ज
सोफी डिवाइन- 2 करोड़, गुजरात जायंट्स
मेग लैनिंग- 1.90 करोड़, यूपी वॉरियर्ज.
9 जनवरी सं शुरू होगा डब्लूपीएल
बता दें कि महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा. आमतौर पर फरवरी-मार्च की अवधि में होने वाली यह लीग इस बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के चलते आगे बढ़ा दी गई है, जिसका आयोजन सात फरवरी से शुरू होगा. 5 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग का फाइनल खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

