WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की उलटी गिनती शुरू, यहां जानें कब, कहां और किसके बीच खेला जाएगा पहला हाईवोल्टेज मुकाबला

4 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन सीजन में कुल पांच टीमें भाग लेंगी. इन टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 मार्च को सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच खेला जाएगा. इस सीजन में भारतीय खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार हैं.इस लीग का पहला मुकाबला 4 मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा.

WPL (Photo Credits; @WomenCricLive/Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले सीजन की तैयारियां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. इस ऐतिहासिक लीग की उलती गिनती भी शुरू हो गई है. इस लीग की शुरूआत 4 मार्च से होने वाली है. पहले सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. पहले सीजन के लिए चुने गए सभी प्लेयर्स अपने स्कॉवड के साथ भी जुड़ गए हैं. लीग के सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम में खेले जाएंगे. सभी टीमों ने तो मैचों के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है. लीग के पहले सीजन में कुल पांच टीमें भाग ले रही हैं.

इस लीग को सफल बनाने के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात जायंट्स (GG), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और यूपी वारियर्स (UP Warriors) की टीमों ने अपने पैसे खर्च किए हैं. IND vs AUS 3rd Test Day 2 Live Score Updates: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर सिमटी, दूसरे दिन आर अश्विन-उमेश यादव ने की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होगी. पहले सीजन का ओपनिंग मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं इस लीग का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को बेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं. वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तानी का जिम्मा अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बेथ मूनी के कंधों पर होगा.

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देगी. दरअसल, यह इस लीग का पहला मैच होगा ऐसे में महिला क्रिकेट के जगत के लिए यह बहुत बड़ा दिन होगा.

डब्ल्यूपीएल 2023 के लिए दोनों टीमों का स्कॉवड

मुंबई इंडियंस: धारा गुज्जर, जिनतिमानी कलिता, प्रियंका बाला, हीथर ग्रैहम, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हुमैरा क़ाज़ी, अमेलिया केर, हेली मैथूस, पूजा वस्त्राकार, यास्तिका भाटिया, नैट स्कीवर, साइका इशके, इसी वोंग, क्लो ट्राईऑन, नीलम बिष्ट, सोनम यादव.

गुजरात जाएंट्स: एशले गार्डनर, बेथ मूनी(कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, स्नेह राणा, एनाबेल सदरलैंड, डियांड्रा डॉटिन, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, सबबिनेनी मेघना, हर्ले गाला, परुणिका सिसोदिया, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर. हरलीन देओल, अश्वनी कुमारी, दयालन हेमलता, शबनम शकील.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\