World Test Championship 2021: ऋषभ पंत से खौफ खाता है न्यूजीलैंड का ये गेंदबाज, ये बयान है सबूत

जुरगेंसेन ने द टेलिग्राफ से कहा, "पंत खतरनाक खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं. हमने देखा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया था. पंत काफी सकारात्मक दिमाग के हैं." पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की थी.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Facebook)

लंदन: न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जुरगेंसेन (Shane Jurgensen) का कहना है कि टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से सावधान रहना होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. ICC WTC Final 2021: फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को बताया भारत से आगे, जानें वजह

जुरगेंसेन ने द टेलिग्राफ से कहा, "पंत खतरनाक खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं. हमने देखा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन किया था. पंत काफी सकारात्मक दिमाग के हैं." पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की थी. पंत ने इस साल छह टेस्ट मैच में 64.37 के औसत से 515 रन बनाए हैं.

जुरगेंसेन ने कहा, "हमारे गेंदबाजों को अच्छा करना होगा और संयम रखकर यह सुनिश्चित करना होगा कि पंत को रन बनाने से रोका जाए. पंत को रोकना आसान नहीं है और यह हमें दिमाग में रखना होगा."

उन्होंने कहा, "भारत का गेंदबाजी आक्रमण हमारे लिए चुनौती है. उनके पास इस विभाग में कई विकल्प मौजूद हैं. हमें जसप्रीत बुमराह से लेकर शार्दुल ठाकुर तक की चुनौती का सामना करना है. इसके बाद मोहम्मद सिराज और उनके स्पिनर हैं. भारत के पास बेहतरीन टेस्ट गेंदबाज हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें