ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2018: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 60 रनों से हराया

अनुभवी तेज गेंदबाज दिएंद्रा डॉटिन (5/5) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 60 रन से हरा दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

जॉर्जटाउन: अनुभवी तेज गेंदबाज दिएंद्रा डॉटिन (5/5) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 60 रन से हरा दिया. यहां शुक्रवार देर रात खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान और मौजूदा चैम्पियन विंडीज निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन ही बना सकी. लेकिन अपने गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर उसने बांग्लादेश को 14.4 ओवर में 46 रन पर ढेर कर दिया.

बांग्लादेश की कोई भी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच पाई. फरजाना हक ने सर्वाधिक आठ रन बनाए. विंडीज के लिए डॉटिन के अलावा शकीरा शेल्मेन ने दो और कप्तान स्टेफनी टेलर ने एक विकेट चटकाए. इससे, पहले मेजबान विंडीज की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 तक ही पहुंच पाई. यह भी पढ़ें-महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, जेमिमा रोड्रिग्यूज ने शानदार 57 रनों की पारी खेली

50 रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवाने के बाद काइसिया नाइट ने 24 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया. बांग्लादेश के लिए जहांआरा आलम ने तीन, रूमाना अहमद ने दो और कप्तान सलमा खातून तथा खादिजा तुल कुबरा ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड