World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टूट सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स; यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.

World Cup 2023 Schedule, Jay Shah (Photo Credit: Twitter/@CricCrazyJohns)

मुंबई: 27 जून को आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) का शेड्यूल जारी हो चुका है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होगा. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के दिग्गज अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय तेज गेंदबाजी का दारोमदार होगा. मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 15.70 की औसत और 5.06 की इकॉनमी रेट के साथ 31 विकेट लिए हैं. मोहम्मद शमी के पास वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का सुनहरा मौका होगा. वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज केवल जवागल श्रीनाथ (44) और जहीर खान (44) हैं.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में जोरदार प्रदर्शन रहा था और वह इसे दोहराने की पूरी कोशिश करेंगे. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अब तक कुल 23 छक्के लगाए हुए हैं. रोहित शर्मा आगामी सीजन में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (25) और सचिन तेंदुलकर (27) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (49) के नाम दर्ज है.

वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बन सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की वनडे टीम में वापसी हुई है. ट्रेंट बोल्ट ने खुद को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से अलग कर लिया था और अब वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम में वापस लौटे हैं. अब तक वर्ल्ड कप के 19 मैचों में ट्रेंट बोल्ट ने 21.79 की औसत के साथ 39 विकेट लिए हैं. वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बन सकते हैं.

ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगे मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टीम के घातक गेंदबाज हैं. मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड कप में अब तक कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें 14.81 की औसत और 4.64 की इकॉनमी रेट के साथ 49 विकेट लिए हैं. इस वर्ल्ड कप में मिचेल स्टार्क अगर 23 विकेट लेने में कामयाब हो पाते हैं, तो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. बता दें कि वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड फिलहाल ग्लेन मैक्ग्रा (71) के नाम दर्ज है. मिचेल स्टार्क ने साल 2019 के सीजन में 10 मैचों में 18.59 की औसत से सर्वाधिक 27 विकेट लिए थे. उनके बाद इस लिस्ट में लॉकी फर्ग्यूसन (21), जोफ्रा आर्चर (20) और मुस्तफिजुर रहमान (20) रहे थे.

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के करीब हैं रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में कुल 17 मैचों में 65.20 की औसत और 95.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 978 रन बनाए हैं. इस बीच रोहित शर्मा ने 6 शतक लगाए हैं. वह पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर (6) के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. आगामी वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का शानदार मौका होगा. पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड