World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए अहमदाबाद के होटल फुल, अस्पताल में बेड बुक कर रहे फैन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान विश्‍व कप मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्‍स को एक आश्चर्यजनक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है - शहर के लगभग सभी होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं और जहां कुछ कमरे उपलब्ध हैं उनका किराया इतना ज्‍यादा है कि आम लोग दूसरे विकल्‍प तलाश रहे हैं.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 22 जुलाई: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान विश्‍व कप मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्‍स को एक आश्चर्यजनक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है - शहर के लगभग सभी होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं और जहां कुछ कमरे उपलब्ध हैं उनका किराया इतना ज्‍यादा है कि आम लोग दूसरे विकल्‍प तलाश रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND-A vs PAK-A, Emerging Asia Cup 2023 Final: एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ए के खिलाफ ट्रॉफी पर कब्ज़ा करने उतरेगा भारत ए

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा के बाद मैच के दिन के आसपास अहमदाबाद में होटल की कीमतों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई, जिससे कई प्रशंसकों को किफायती आवास खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. अहमदाबाद में होटल के कमरे पहले से ही पूरी तरह से बुक हो चुके हैं, जिनकी कीमतें डेढ़ लाख रुपये से अधिक हो गई हैं. इससे क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट के महाकुंभ के दौरान यहां ठहरने के लिए जगह खोजना बेहद मुश्किल हो गया है. उनके पास सीमित विकल्‍प बचे हैं.

कुछ प्रशंसकों ने अद्भुत चुनौती से निपटने का अद्भुत तरीका भी खोज निकाला. क्रिकेट कमेंटेटर मुफद्दल वोहरा ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प प्रवृत्ति की ओर ध्यान दिलाया. उन्‍होंने बताया कि कुछ प्रशंसकों ने अहमदाबाद में आवास के लिए अस्पताल के बेड की बुकिंग करना बेहतर समझा है.

जैसे-जैसे शहर बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है, अस्पताल प्रशासकों ने भारत-पाकिस्‍तान मैच की तारीख के आसपास बेड की बुकिंग में असामान्य वृद्धि देखी है. होटलों के कमरों की महंगाई केवल अहमदाबाद तक ही सीमित नहीं है. पड़ोसी शहरों में भी होटल दरों में तेज वृद्धि हुई है. अहमदाबाद से केवल एक घंटे की दूरी पर स्थित वडोदरा में होटल बुकिंग का किराया सामान्य दरों से छह से सात गुना तक बढ़ गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड