Women’s T20 World Cup 2023 IND vs PAK: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Women's T20 World Cup 2023 Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 10 फरवरी से साउथ अफ्रीका में होने जा रहा है. यहां 17 दिनों में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter/IndiaTV)

मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) में 10 फरवरी से महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) का आगाज होने जा रहा है. टीम इंडिया (Team India) भी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई में अपना डंका बजाने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सभी टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुपों में बांटा गया है. टीम इंडिया, पाकिस्तान (Pakistan), आयरलैंड (Ireland), इंग्लैंड (England) और वेस्टइंडीज (West Indies) एक साथ ग्रुप बी में है.

वहीं ग्रुप ए में हैं श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया. इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 4-4 लीग मैच खेलेंगी. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 12 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में होने वाले मुकाबले से करेगी. IND vs AUS, 1st Test, Live Streaming: कल से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला, जानें नागपुर टेस्ट को कब, कहां और कैसे देखें लाइव

इस मुकाबले में टीम इंडिया एशिया कप का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी. टी20 एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 13 रनों से हरा दिया था. ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टीम इंडिया पाकिस्तान से काफी आगे है. वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें कुल 6 बार भिड़ी हैं और टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

हेड टू हेड आंकड़े

बता दें कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अबतक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 10 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और 2 में पाकिस्तान विजयी रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों में टीम इंडिया ने ही लगातार जीत दर्ज की है. भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अंतिम टी20 मुकाबला पिछले साल जुलाई में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ था. 31 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था.

टीम इंडिया का शेड्यूल:

टीम इंडिया का पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होना है. दूसरा मुकाबला 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ खेला जाएगा. लीग का तीसरा मुकाबला 18 फरवरी को इंग्लैंड के साथ खेलेगी. वहीं, चौथा मुकाबला आयरलैंड के साथ 20 फरवरी को होगा. भारतीय महिला टीम अब तक एक बार भी विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकती है, ऐसे में साउथ अफ्रीका में होने वाले इस आयोजन से टीम इंडिया से इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

12 फरवरी- टीम इंडिया vs पाकिस्तान- शाम 6:30 बजे

15 फरवरी- टीम इंडिया vs वेस्टइंडीज- शाम 6:30 बजे

18 फरवरी- टीम इंडिया vs इंग्लैंड - शाम 6:30 बजे

20 फरवरी- टीम इंडिया vs आयरलैंड - शाम 6:30 बजे

टीम इंडिया और पाकिस्तान के स्क्वॉड

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पाण्डे.

रिजर्व: सभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह.

पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमेन अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, ​​सदफ शमास, फातिमा सना, जवेरिया खान, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमिमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तुबा हसन.

रिजर्व: गुलाम फातिमा, कायनात इम्तियाज.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड