Women's T20 World Cup 2023: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 12 फरवरी को खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, हेड टू हेड आंकड़ों पर एक नजर

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 10 फरवरी से हो रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter/IndiaTV)

मुंबई: पिछले दिनों शेफाली वर्मा (Shefali Verma) की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 महिला टीम (India U19 Women's Team) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) पर कब्जा कर लिया हैं. अब सीनियर टीम का बारी है. महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) का आगाज 10 फरवरी से हो रहा हैं. टीम इंडिया (Team India) के सामने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan) की चुनौती होगी. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह हाईवोल्टेज मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा.

इस मैच से पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा बयान दिया है. हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वीमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन से पहले यह अहम मैच होना है, लेकिन हमारी टीम का पूरा ध्यान वर्ल्ड कप जीतने पर है. ये सब चीजें चलती रहती है और एक खिलाड़ी को पता होता है कि उसके लिए क्या ज्यादा अहम है. IND vs AUS Test Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में इन भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर, मचा सकते हैं कोहराम

पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हमें पता है कि हमारे लिए क्या अहम है. हमारी युवा टीम ने पिछले महीने पहला अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हैं. अब सीनियर टीम भी इस सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी. कौर ने आगे कहा कि अंडर 19 वर्ल्ड कप देखने के बाद हमें काफी प्रेरणा मिली है, उन्होंने हमें अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया है. हम सभी के लिए यह खास पल था.

हेड टू हेड आंकड़े

बता दें कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अबतक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इनमें से 10 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है और 2 में पाकिस्तान विजयी रहा है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों में टीम इंडिया ने ही लगातार जीत दर्ज की है. भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच अंतिम टी20 मुकाबला पिछले साल जुलाई में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ था. 31 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट