Women's T20 WC 2023 IND vs IRE Live Streaming: टीम इंडिया का आयरलैंड से है अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ग्रुप-बी में है. शनिवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 11 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे आयरलैंड को हराना जरूरी हैं. टीम इंडिया का अगला मुकाबला आयरलैंड से है.

(Photo Credit : Twitter/@BCCIWomen)

मुंबई: महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup 2023) में टीम इंडिया (Team India) को अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत के बाद तीसरे मैच में इंग्लैंड (England) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को मिली 11 रन की शिकस्त ने अब ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की रेस रोचक बना दी है. अब टीम इंडिया के लिए इस ग्रुप का आखिरी मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है. यह मुकाबला उसे आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ खेलना है.

ग्रुप बी से जहां इंग्लैंड सेमीफाइनल में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ना पड़ेगा. टीम इंडिया इन दोनों टीमों को हरा चुकी है लेकिन अब उसे आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के आगामी मैचों के परिणाम अपने पक्ष में रहने की भी दुआ करनी पड़ेगी. Virat Kohli: अचानक छोटे-भटूरे देख विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

टीम इंडिया का पलड़ा

आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में भारतीय महिला टीम को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इस वर्ल्ड कप में आयरलैंड अपने तीनों मुकाबले गवां चुकी है. वहीं, टीम इंडिया को महज इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने आसानी से धुल चटाया था. महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भी भारतीय टीम आयरलैंड के मुकाबले बहुत बेहतर है. रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है, वहीं आयरलैंड की टीम 10वें नंबर पर है. दोनों टीमों के बीच अब तक एक मुकाबला हुआ है और यह मुकाबला भी टीम इंडिया ने जीत लिया था.

कब और कहां देखें मैच

टीम इंडिया और आयरलैंड की टीमों के बीच यह मुकाबला गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पॉर्क में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. डिजनी+हॉट स्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

टीम इंडिया: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे.

आयरलैंड: लौरा डिलेनी (कप्तान), जॉर्जिना डेम्पसी, एमी हंटर, शौना कावांग, अर्लिन कैली, गैबी लेविस, लुईस लिटिल, सोफी मैक्मोहन, जेन मैग्वायर, कारा मुरै, लीह पॉल, ओरला प्रेंडरगास्ट, रचेल डिलेनी, एमर रिचर्डसन, मैरी वॉलड्रॉन.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\