Women's T20 Challenge 2019: सुपरनोवाज की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा- 'स्ट्राइक ज्यादा से ज्यादा अपने पास रखना चाहती थी'

अपनी जुझारू अर्धशतकीय पारी के दम पर शनिवार को सुपरनोवाज को महिला टी-20 चैलेंज के पहले संस्करण का खिताब जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा है कि उनकी कोशिश अंत तक खड़े रहने और ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक अपने पास रखने की थी.

सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Photo Credits: IANS)

Women's T20 Challenge 2019: अपनी जुझारू अर्धशतकीय पारी के दम पर शनिवार को सुपरनोवाज को महिला टी-20 चैलेंज के पहले संस्करण का खिताब जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा है कि उनकी कोशिश अंत तक खड़े रहने और ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक अपने पास रखने की थी. सुपरनोवाज (Supernovas) ने फाइनल में वेलोसिटी (Velocity) को चार विकेट से हरा दिया. हरमनप्रीत ने इस मैच में 51 रनों की पारी खेली वो भी तब जब टीम ने 122 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए 64 के कुल स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए थे.

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, "मैं जानती थी कि अगर मैं आखिरी तक खेलती रही तो जीत हमारी होगी. यही मैं लिया से कह रही थी कि मुझे स्ट्राइक दो. मेरी कोशिश गैप में गेंद को डालने की थी और मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मैं ऐसा कर पाई. मैं जब आउट हुई तब मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था, लेकिन राधा ने मेरे जाने के बाद मैदान पर जाकर अच्छा काम किया. वह आज की सुपर स्टार रहीं."

यह भी पढ़ें- महिला T20 चैलेंज युवाओं के लिए अच्छा मौका है: मिताली राज

राधा ने हरमनप्रीत के जाने के बाद सब्र नहीं खोया और बाकी की चार गेंदों पर सात रन बनाकर अपनी टीम की जीत दिलाई. हरमनप्रीत ने 37 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली थी. राधा ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाए. आखिरी गेंद पर जब एक रन चाहिए था तब राधा के बल्ले से चौका निकला.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Match Preview: दुबई में आज होगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सभी डिटेल्स