TATA WPL 2024 Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब से कब तक खेला जाएगा टूर्नामेंट, यहां देखें स्टेडियम समेत मैच का पूरा कार्यक्रम

एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 22 मैच खेले जाएंगे. अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला एलिमिनेटर मैच से होगा, जो तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा. कोई डबल-हेडर नहीं है, लीग चरण समाप्त होने तक हर दिन केवल एक WPL मैच निर्धारित है. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

डब्ल्यूपीएल (Photo Credits: Twitter)

TATA WPL 2024 Schedule: 23 फरवरी से 17 मार्च तक विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण  बेंगलुरु और दिल्ली में खेला जाएगा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी है. WPL 2024 की शुरुआत गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ बेंगलुरु में पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से होगी. पिछले साल की तरह, WPL 2024 में पांच टीमें एक दूसरे से भिड़ेगी. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स भी मैदान में होंगे. 4 मार्च तक सभी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे. उसके बाद टूर्नामेंट के बाकी मैचों की मेजबानी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम  करेगा. यह भी पढ़ें: विमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 22 फरवरी से हो सकता हैं शुरू, बीसीसीआई ने निकाला टाइम फ्रेम

WPL Schedule( डब्ल्यूपीएल शेड्यूल)
तारीख मैच वेन्यु
 23 फ़रवरी 2024 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
24 फ़रवरी 2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
25 फ़रवरी 2024 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
26 फ़रवरी 2024 यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
27 फ़रवरी 2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
 28 फ़रवरी 2024 मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
29 फ़रवरी 2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
 1 मार्च 2024 यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
 2 मार्च 2024 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
 3 मार्च 2024 गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
4 मार्च यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
5 मार्च 2024 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस अरुण जेटली स्टेडियम
 6 मार्च 2024 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अरुण जेटली स्टेडियम
 7 मार्च 2024 यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस अरुण जेटली स्टेडियम
 8 मार्च दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स अरुण जेटली स्टेडियम
 9 मार्च 2024 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स अरुण जेटली स्टेडियम
10 मार्च 2024 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अरुण जेटली स्टेडियम
 11 मार्च 2024 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स अरुण जेटली स्टेडियम
 12 मार्च 2024 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अरुण जेटली स्टेडियम
13 मार्च 2024 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स अरुण जेटली स्टेडियम
15 मार्च 2024 एलिमिनाटर अरुण जेटली स्टेडियम
17 मार्च फाइनल अरुण जेटली स्टेडियम

एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 22 मैच खेले जाएंगे. अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला एलिमिनेटर मैच से होगा, जो तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा. कोई डबल-हेडर नहीं है, लीग चरण समाप्त होने तक हर दिन केवल एक WPL मैच निर्धारित है. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड