Women's Asia Cup 2026 Final Squads Of All Teams: किस टीम के पास सबसे मजबूत स्क्वॉड? भारत समेत सभी 8 टीमों ने खोले अपने पत्ते

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 अगस्त को हॉन्ग कॉन्ग चीन और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. सबसे बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. पिछले संस्करण यानी 2024 में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था.

महिला एशिया कप (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Women's Asia Cup 2026 Final Squads Of All Teams: महिला एशिया कप 2026 का आगाज 28 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है. टूर्नामेंट का यह 10वां संस्करण टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा. इस बार कुल 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. मौजूदा चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करेगी, जबकि सबसे सफल टीम भारत रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. India Women vs Pakistan Women Stats In Women's Asia Cup 2026: एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, आंकड़े बताते हैं पूरी कहानी

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 अगस्त को हॉन्ग कॉन्ग चीन और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं, भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. सबसे बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. पिछले संस्करण यानी 2024 में श्रीलंका ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं, 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर उसके लगातार दबदबे को खत्म किया था.

कब और कहां खेला जाएगा महिला एशिया कप 2026?

महिला एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में होगा. टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

क्या भारत ने महिला एशिया कप जीता है?

जी हां. भारत महिला एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है. टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 9 संस्करणों में से 7 बार ट्रॉफी जीती है. टूर्नामेंट की शुरुआत 2004 में हुई थी और शुरुआती चार संस्करण वनडे (ODI) फॉर्मेट में खेले गए थे. इन चारों बार भारत ने ही खिताब जीता. इसके बाद 2012 से टूर्नामेंट टी20 इंटरनेशनल (T20I) फॉर्मेट में खेला जाने लगा, जिसमें भी भारत ने तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की.

ग्रुप A की टीमें

भारत

पाकिस्तान

थाईलैंड

हॉन्ग कॉन्ग चीन

ग्रुप B की टीमें

श्रीलंका

बांग्लादेश

इंडोनेशिया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. इसके बाद विजेता टीमें 13 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी.

भारत की स्क्वॉड

कप्तान: हरमनप्रीत कौर

उपकप्तान: स्मृति मंधाना

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल.

पाकिस्तान की स्क्वॉड

कप्तान: फातिमा सना

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा संधू, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, शावाल जुल्फिकार, टुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर.

श्रीलंका की स्क्वॉड

कप्तान: चमारी अथापथु

चमारी अथापथु (कप्तान), मिथाली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विश्मी गुणरत्ने, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, कौशिनी नुथ्यांगना, हसिनी परेरा, चमुदी प्रबोदा, हर्षिता समरविक्रमा, निलाक्षिका सिल्वा और चेतना विमुक्ति.

बांग्लादेश की स्क्वॉड

कप्तान: निगार सुल्ताना जोटी

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, फरजाना ईसमिन, जुआरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, शोभना मोस्टारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फहीमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून और शांजिदा अख्तर मगला.

थाईलैंड की स्क्वॉड

कप्तान: नरुमोल चाईवाई

नरुमोल चाईवाई (कप्तान), नन्नापट कोंचारोएनकाई, नत्थाकन चंथम, चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओनिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, फन्निता माया, अफिसारा सुवानचोनराठी, सुनीदा चतुरोंग्रत्ताना, चयानिसा फेंगपेन, नन्नाफाट चाईहान, कोरानित सुवानचोनराठी, थानराडा सीसावन और नाओमी हैमिल्टन.

हॉन्ग कॉन्ग चीन की स्क्वॉड

कप्तान: नताशा माइल्स

नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, चान का यिंग, चान साउ हा, चान शिंग यान डोरोथिया, इकरा साहर, जॉयलीन कौर, महकदीप कौर, मारिको हिल, मरीना लैम्पलो, रुचिथा वेंकटेश, शांजीन शाहजाद, सियू मेई वाई, वोंग विंग कियू हैली और यास्मिन दासवानी.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की स्क्वॉड

कप्तान: ईशा ओजा

ईशा ओजा (कप्तान), अर्चारा सुप्रिया, हीना होटचंदानी, इंधुजा नंदकुमार, जननी तिरुक्कुमरन, लावण्या केनी, मेहुल कुलकर्णी, रिनिथा राजिथ, समायरा धरणिधरका, सिया गोखले, शशिकला सिल्वा, सुरक्षा कोट्टे, तीर्था सतीश, उत्तरा अय्यर और वैष्णवे महेश.

इंडोनेशिया की स्क्वॉड

कप्तान: नंदा सकारिनी

नंदा सकारिनी (कप्तान), काडेक विंडा प्रास्तिनी, रहमावती पंगेस्टुती, वेसिका रत्ना देवी, राडा रानी, देसी वुलंदारी, पुत्री सुवांडेवी, किसी सलिसा कासे, सांग मायप्रियानी, नी काडेक अरियानी, डेर्नी बांगी, दारा अगुंग लक्ष्मी, ली कियाओ, मारिया कोराजोन वोंबाकी और सोफिया वेलिक.

Share Now