महिला एशिया कप: फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को दिया 113 रनों का लक्ष्य

कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां जारी टी-20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 113 रनों का लक्ष्य दिया है.

हरमनप्रीत कौर (Photo credits: Facebook)

कुआलालम्पुर: कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां जारी टी-20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 113 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवारों में नौ विकेट के नुकसान पर कुल 112 रन बनाए.

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) एवं मिताली राज (11) पहले विकेट के लिए केवल 12 रन ही जोड़ सकीं. मंधाना को कप्तान सलमा खातून ने रन आउट करके भारत को पहला झटका दिया.

शुरुआती झटका लगने के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 32 रन हो गया. हरमनप्रीत एवं वेदा कृष्णमूर्ति (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई. कृष्णमूर्ति को आउट करके इस साझेदारी को सलमा खातून ने तोड़ा.

अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (10) एवं हरमनप्रीत के बीच में 33 रनों की साझेदारी हुई और भारत का कुल स्कोर 112 तक पहुंच पाया.

बांग्लादेश की ओर से खादिजा तुल कुबरा और रूमाना अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमा खातून एवं जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड