NZ vs WI 1st Test 2025 Day 2 Live Streaming: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन होगा रोमांचक? जानिए कब, कहां और कैसे देखें का लाइव प्रसारण

भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 के दूसरे दिन की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर OTTplay Premium के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके अलावा दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.

वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Live Telecast: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल (Hagley Oval) में खेला जा रहा हैं. न्यूज़ीलैंड की टीम पहले दिन के अंत तक 70 ओवर में 9 विकेट पर 231 की स्कोर पर संघर्ष करती हुई दिखाई दी. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी और फैसले को सही साबित करते हुए शुरुआत में ही दबाव बना दिया. दिन का खेल समाप्त होने पर ज़करी फॉल्क्स (4)* और जैकब डफी (4)* क्रीज़ पर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर बनाए 231 रन,  केन विलियमसन ने ठोका अर्धशतक, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों किया कमाल

न्यूज़ीलैंड के लिए दिन की सबसे बड़ी पारी केन विलियमसन ने 102 गेंदों में 52 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की. हालांकि उन्हें दूसरे छोर से लगातार समर्थन नहीं मिला और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. न्यूज़ीलैंड के मध्य क्रम में माइकल ब्रेसवेल (47) और टॉम ब्लंडेल (29) ने कुछ समय तक साझेदारी निभाई, लेकिन वे अपनी पारी को लंबे स्कोर में बदलने में असफल रहे. वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी शानदार रही. अनुभवी केमर रोच ने सटीक लाइन-लेंथ पर गेंदबाज़ी करते हुए 17 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि ओजय शील्ड्स ने 2/34 और जस्टिन ग्रेव्स ने 2/35 के आंकड़े के साथ गहरी छाप छोड़ी. जेडन सील्स और जोहन लेन ने भी महत्वपूर्ण विकेट निकाले.

 न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2025 का दूसरा दिन कब और कहां खेला जाएगा?
न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (NZ vs WI) पहला टेस्ट मुकाबला 2 दिसंबर (मंगलवार) को हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में भारतीय समयानुसार मैच सुबह 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.
न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज(NZ vs WI) पहले टेस्ट 2025 के दूसरा दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) करेगा. दर्शक टीवी पर Sony Sports Channels के माध्यम से यह मुकाबला लाइव देख सकते हैं.
भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 के दूसरे दिन का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट 2025 के दूसरे दिन की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर OTTplay Premium के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके अलावा दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू