क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 5 Weather Update: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया मारेगी बाजी या बारिश बिगाड़ेगी खेल? यहां जानें कानपुर में कल के मौसम का मिजाज

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 5वें दिन के दौरान लाइव मौसम का पूर्वानुमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा और बारिश की वजह से खेल में कोई बाधा नहीं आएगी. कुछ बादलों के सूरज को ढकने की संभावना है, इसके अलावा क्रिकेट खेलने के लिए यह एक सुखद दिन होगा.

IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 5 Weather Update: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया मारेगी बाजी या बारिश बिगाड़ेगी खेल? यहां जानें कानपुर में कल के मौसम का मिजाज
ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर(Photo Credits: @BCCI/X)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024 Day 4 Live Score Updates: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(IND vs BAN) दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन 30 सितम्बर को कानपुर(Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम(Green Park) में खेला जा रहा है. दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. इस बीच, चौथे दिन का खेल बिना किसी रुकावट के शुरू हुआ. बांग्लादेश की पहली पारी 74.2 ओवर में 233 रन पर सिमट गई. जिसके बाद टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. जिसके बाद चौथें दिन का खेल ख़त्म होने तक, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन ही बना पाई है. टीम इंडिया के पास 26 रन की बढ़त है. वही, भारत के लिए आर अश्विन ने 2 विकेट लिए है. कल सुबह टीम इंडिया बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को जल्दी आउट कर क्लीन स्वीप करना चाहेगी. लेकिन मौसम इस मुकाबले को प्रभावित कर सकती हैं, मौसम बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: चौथें दिन का खेल ख़त्म, दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर बनाए 26 रन, टीम इंडिया से 26 रन पीछे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

चौथें दिन बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को सिर्फ़ 233 रनों पर आउट कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन शुरुआत की है. इस बीच, टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. जिसमें केएल राहुल(68), यशसवी जायसवाल(72) और विराट कोहली(47) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली है. वही, बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज ने 4- 4 विकेट झटकें है. टीम इंडिया ने 34.4 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन जोड़ें है. इसकें साथ ही टीम इंडिया ने 52 रन की बढ़त हासिल की है.

पाचवें दिन कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 5वें दिन के दौरान लाइव मौसम का पूर्वानुमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा और बारिश की वजह से खेल में कोई बाधा नहीं आएगी. कुछ बादलों के सूरज को ढकने की संभावना है, इसके अलावा क्रिकेट खेलने के लिए यह एक सुखद दिन होगा. भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 5वें दिन के दौरान तापमान 28-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पांचवें दिन के लिए पूर्वानुमान और भी बेहतर हैं, क्योंकि बारिश की संभावना केवल 10% है. इसलिए, प्रशंसकों को दो दिन बाद कुछ क्रिकेट एक्शन देखने को मिल सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).