DC vs KKR, Delhi Weather & Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स TATA IPL 2025 मैच में बारिश डालेगी खलल? जानिए दिल्ली के मौसम और अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम गर्म जरूर रहेगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए अनुकूल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच की शुरुआत में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात 11 बजे तक गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

अरुण जेटली स्टेडियम (Photo credits: X/@shivam_6964)

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 48वां मुकाबला 29 अप्रैल(मंगलवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मेज़बानी करेगी. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में केकेआर के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि अगर वे यहां अंक गंवाते हैं, तो क्वालिफायर की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीज़न बेहद निराशाजनक रहा है. पिछले साल चैंपियन बनने के बाद इस बार टीम 9 मैचों में सिर्फ 7 अंकों के साथ तालिका में नीचे जूझ रही है. अब तक केवल 3 मैच जीतने वाली यह टीम अपने दो मजबूत स्तंभ – पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर और पूर्व मेंटर गौतम गंभीर – की कमी को स्पष्ट रूप से महसूस कर रही है. अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर को हार मिलती है, तो वे प्लेऑफ की योग्यता के लिए जरूरी 16 अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे उनका सफर लगभग खत्म हो जाएगा.

दिल्ली का मौसम(Delhi Weather )

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 का यह मुकाबला 29 अप्रैल, मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम गर्म जरूर रहेगा, लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए अनुकूल रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच की शुरुआत में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो रात 11 बजे तक गिरकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(Arun Jaitley Stadium Pitch Report)

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार मानी जा रही है. हाल के मैचों में इस मैदान पर 190 से 200 रनों के स्कोर आम देखे गए हैं. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है और एक बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की रणनीति अपना सकती है. बल्लेबाज़ों को शुरुआत से ही तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा, जबकि गेंदबाज़ों को सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करनी होगी.

Share Now

Tags

Arun Jaitley Stadium Pitch Report DC DC vs KKR DC vs KKR Live DC vs KKR Live Streaming DC vs KKR Live Telecast Delhi Capitals DELHI CAPITALS VS KOLKATA KNIGHT RIDERS Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Details Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Head to Head Records Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Indian Premier League Match Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live delhi capitals vs kolkata knight riders live streaming Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Live Telecast Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Mini Battle Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Streaming Delhi Weather indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Streaming Online IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast KKR KKR vs DC Kolkata Knight Riders Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals live cricket LIVE CRICKET SCORE Tata IPL 2025 TATA IPL 2025 Preview अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 केकेआर केकेआर बनाम डीसी कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता नाईट राइडर्स डीसी डीसी बनाम केकेआर डीसी बनाम केकेआर लाइव डीसी बनाम केकेआर लाइव टेलीकास्ट डीसी बनाम केकेआर लाइव स्ट्रीमिंग दिल्ली के मौसम दिल्ली कैपिटल दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Live Score Update: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं फाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वडोदरा में आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Prediction: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर पहला टाइटल अपने नाम कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\