PBKS vs LSG, Dharamsala Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स TATA IPL 2025 मुकाबले में बारिश मचाएंगी तांडव? जानिए कैसा रहेगा धर्मशाला के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे 20 ओवर का पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

एचपीसीए स्टेडियम(Photo credits: X/@pritishsharma29)

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला 4 मई(रविवार) को खेला जाएगा. यह रोमांचक भिड़ंत धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित होगी. यह इस सीज़न धर्मशाला में होने वाला पहला मुकाबला होगा. PBKS बनाम LSG का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अपनी पिछली भिड़ंत में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही है. टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है और अगर लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत हासिल होती है तो यह उन्हें प्लेऑफ की ओर और करीब ले जाएगी. दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG टीम लगातार दो मैच हारने के बाद दबाव में है और इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

 आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से लखनऊ ने 3 बार जीत दर्ज की है जबकि पंजाब को 2 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच हालिया भिड़ंत में पंजाब ने लखनऊ को उनके ही होम ग्राउंड पर आठ विकेट से हराया था. इस बार लखनऊ पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

धर्मशाला का मौसम(Dharamsala Weather)

रविवार, 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे 20 ओवर का पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. धर्मशाला का पिच परंपरागत रूप से बल्लेबाज़ों के अनुकूल रही है और इस सीज़न के पहले मुकाबले में भी यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, शाम के समय होने वाले इस मैच में गेंदबाज़ों को भी कुछ मदद मिल सकती है, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है.

 

Share Now

Tags

Dharamsala Dharamsala Weather Dharamsala Weather Forecast Dharamsala Weather Live Himachal Pradesh Cricket Association Stadium HPCA Stadium indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Kings vs Super Giants LSG LSG vs PBKS lucknow Lucknow Super Giants Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Lucknow vs Punjab PBKS PBKS vs LSG Punjab Punjab Kings Punjab Kings vs Lucknow Super Giants Punjab vs Lucknow Rishabh Pant Shreyas Iyer Super Giants vs Kings आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 ऋषभ पंत एचपीसीए स्टेडियम एलएसजी एलएसजी बनाम पीबीकेएस किंग्स बनाम सुपर जायंट्स धर्मशाला धर्मशाला का मौसम धर्मशाला मौसम का पूर्वानुमान धर्मशाला मौसम लाइव पंजाब पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पंजाब बनाम लखनऊ पीबीकेएस पीबीकेएस बनाम एलएसजी लखनऊ लखनऊ बनाम पंजाब लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर सुपर जायंट्स बनाम किंग्स हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

\